टीएमसी-भाजपा विवाद के बाद किले में तब्दील हुआ मतगणना केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर के मेदिनीपुर शहर में स्ट्रॉन्गरूम के बाहर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दो दिन पहले रात में हुए तनाव के बाद रविवार सुबह से ही मेदिनीपुर कॉलेज और कॉलेजिएट स्कूल परिसर को कड़ी सुरक्षा में घेर लिया गया है।

स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस की जगह सशस्त्र केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। साथ ही मतगणना केंद्र के सभी प्रवेश मार्गों को टिने की बैरिकेडिंग कर स्थायी रूप से घेर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले रात में मेदिनीपुर कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी।

भाजपा नेताओं ने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए आरोप लगाया था कि स्ट्रॉन्गरूम के सामने पर्याप्त सुरक्षा नहीं है और तृणमूल कार्यकर्ता अवैध रूप से अंदर जाने की कोशिश कर रहे हैं।

इन आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए इलाके में कड़ी निगरानी के निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया। रविवार शाम भाजपा उम्मीदवार शंकर गुच्छैत अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ स्ट्रॉन्गरूम इलाके का दौरा करने पहुंचे।

विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआईएसएफ आईएसपी की तरफ से रक्तदान शिविर आयोजित ये खबर भी पढ़े : विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआईएसएफ आईएसपी की तरफ से रक्तदान शिविर आयोजित

उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही उन्होंने स्ट्रॉन्गरूम की सुरक्षा को लेकर आयोग को सतर्क किया था। उनका दावा है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं की अवैध घुसने की कोशिश को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोका।

उत्तर बंगाल में बारिश का कहर, पर्यटकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी... ये खबर भी पढ़े : उत्तर बंगाल में बारिश का कहर, पर्यटकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी...

उन्होंने आयोग के मौजूदा कदमों पर संतोष जताते हुए जीत को लेकर भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि चार तारीख को राज्य में भाजपा की बढ़त दिखाई देगी। वहीं रविवार रात तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुजय हाजरा ने भाजपा के आरोपों को खारिज कर दिया।

 2021 चुनाव बाद हिंसा मामले में बाराबनी के तीन तृणमूल नेता गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  2021 चुनाव बाद हिंसा मामले में बाराबनी के तीन तृणमूल नेता गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि मेदिनीपुर शहर और जिले में सुनियोजित तरीके से सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की गई थी, जिसे उनकी पार्टी ने विफल कर दिया।

उन्होंने दावा किया कि चार तारीख को जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले के सबूत सामने रखे जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की सत्ता ममता बनर्जी के नेतृत्व में ही बनी रहेगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर शनिवार की रात मोहर्रम के अवसर पर...
बिहार 
बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

एसीबी ने पूछताछ के लिए अदालत से मांगी पुलिस रिमांड 
राष्ट्रीय 
करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

वीबी-जी-राम जी योजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, योजना पर जताई आपत्तियां

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी योजना (वीबी-जी राम जी) को...
राष्ट्रीय 
वीबी-जी-राम जी योजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, योजना पर जताई आपत्तियां

उत्तर प्रदेश

संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक 

लखनऊ। रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। 'दो बूंद जिंदगी की' नारे के साथ यह अभियान लगभग...
उत्तर प्रदेश 
माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक