परमार्थ निकेतन में विभिन्न देशों कें योग जिज्ञासु पहुचें,स्वामी चिदानन्द ने दी प्रेरणा

योग जिज्ञासुओं ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट कर किया अपनी जिज्ञासाओं का सामाधान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

परमार्थ स्कूल ऑफ योग, योग टीचर ट्रेनिंग कोर्स, वेदान्त, गीता सार, ईशोपनिषद्, तत्वबोध, क्रिया योग, शक्ति साधना, योग निद्रा आदि अनेक योग विधाओं का संचालन

  • विश्व के अनेक देशों से आये योग जिज्ञासु परमार्थ निकेतन के आध्यात्मिक वातावरण में योग, ध्यान, गीता, यज्ञ, सत्संग, गंगा आरती और अनेक आध्यात्मिक

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में आयोजित योग टीचर ट्रेनिंग कोर्स में विश्व के विभिन्न देशों से आये योग जिज्ञासु इस पावन धरा में योग के व्यावहारिक और सैद्धांतिक आयामों को सीख रहे हैं, साथ ही भारतीय सनातन संस्कृति की गहराई और आध्यात्मिकता को आत्मसात भी कर रहे हैं।

योग कोर्स के प्रतिभागियों को परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। स्वामी जी के सान्निध्य में बिताए गए ये क्षण प्रतिभागियों के लिए जीवन की अमूल्य निधि बन गए। उन्होंने अपने सरल, प्रेरणादायक और आध्यात्मिक उद्बोधन से योग के वास्तविक स्वरूप को स्पष्ट करते हुए कहा कि “योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वयं को परमात्मा से जोड़ने का पवित्र सेतु है।”

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर लहराया तिरंगा, स्वामी चिदानन्द का राष्ट्रप्रेम संदेश ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर लहराया तिरंगा, स्वामी चिदानन्द का राष्ट्रप्रेम संदेश

विश्व के विभिन्न कोनों से आए साधक अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और अन्य देशों से परमार्थ निकेतन के दिव्य वातावरण में योग, ध्यान, प्राणायाम, गीता अध्ययन, यज्ञ, सत्संग और गंगा आरती के माध्यम से भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों को अनुभव कर रहे हैं। परमार्थ निकेतन का आध्यात्मिक परिवेश उन्हें शारीरिक और मानसिक संतुलन प्रदान कर रहा है, साथ ही जीवन के गहन प्रश्नों के उत्तर भी दे रहा है।

परमार्थ स्कूल ऑफ योग द्वारा संचालित यह योग टीचर ट्रेनिंग कोर्स अत्यंत समृद्ध और व्यापक है, जिसमें वेदान्त, गीता सार, ईशोपनिषद्, तत्वबोध, क्रिया योग, शक्ति साधना, योग निद्रा जैसी अनेक प्राचीन एवं प्रभावशाली योग विधाओं का समावेश किया गया है। इन विधाओं के माध्यम से प्रतिभागियों को योग के गूढ़ रहस्यों से परिचित कराया जा रहा है, जिससे वे न केवल एक कुशल योग शिक्षक बन सकें, बल्कि अपने जीवन को भी एक उच्च उद्देश्य की ओर अग्रसर कर सकें।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट के दौरान योग जिज्ञासुओं ने अपनी अनेक जिज्ञासाएँ प्रस्तुत कीं, चाहे वह जीवन के उद्देश्य से संबंधित हों, मानसिक तनाव और शांति की खोज से जुड़ी हों, या फिर आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने की दिशा से संबंधित। स्वामी जी ने अत्यंत सरल, प्रेमपूर्ण और गहन उत्तरों के माध्यम से सभी की शंकाओं का समाधान किया। उनके प्रत्येक शब्द में अनुभव की गहराई और करुणा की मधुरता झलकती है, जिसने प्रतिभागियों के हृदय को स्पर्श किया।

स्वामी जी ने अपने संदेश में कहा कि “आज के युग में योग की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। योग हमें व्यक्तिगत रूप से सशक्त बनाता है, समाज और विश्व में शांति, संतुलन और सामंजस्य स्थापित करने का माध्यम भी बनता है।” उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी जड़ों से जुड़ें, अपनी संस्कृति को समझें और योग के माध्यम से अपने जीवन को सार्थक बनाएं।

प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि परमार्थ निकेतन में बिताया गया समय उनके जीवन का एक परिवर्तनकारी अनुभव है। यहाँ की अनुशासित दिनचर्या, गंगा तट पर ध्यान, दिव्य गंगा आरती, और सत्संग के माध्यम से उन्हें आंतरिक शांति और आत्मिक आनंद की अनुभूति हो रही है। 

परमार्थ निकेतन सदैव से ही विश्व को “वसुधैव कुटुम्बकम्” के संदेश से जोड़ने का कार्य करता रहा है। यहाँ आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव न केवल योग शिक्षा का केंद्र हैं, बल्कि वैश्विक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संवाद का सेतु भी हैं। इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा आज भी विश्व को दिशा दे रही है। योग टीचर ट्रेनिंग में योगाचार्य आभा सरस्वती जी, योगाचार्य डा इंदू शर्मा, योगाचार्य गंगा नन्दिनी, योगाचार्य गायत्री गुप्ता का उत्कृष्ट योगदान रहा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जहाज पर 28 भारतीय क्रू मेंबर्स भी हैं सवार

तेहरान : तेहरान में भारतीय दूतावास को जानकारी है कि मोज़ाम्बिक के झंडे वाले LPG टैंकर 'दिशा' पर आज ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
जहाज पर 28 भारतीय क्रू मेंबर्स भी हैं सवार

भारतीय टीम ने हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 7-3 से चटाई धूल

भारत बनाम पाकिस्तान: मस्कट में खेली जा रही FIH यूथ हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारतीय पुरुष टीम की शानदार...
खेल 
भारतीय टीम ने हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 7-3 से चटाई धूल

बिना प्याज लहसुन के बनाएं आलू टमाटर की सब्जी

आलू टमाटर की ये चटपटी सब्जी : बिना प्याज और लहसुन के भी आलू-टमाटर की सब्जी इतनी टेस्टी बन सकती...
खाना पकाना 
बिना प्याज लहसुन के बनाएं आलू टमाटर की सब्जी

 चिनाब में आई बाढ़ के लिए भारत जिम्मेदार नहीं, पाकिस्तान खुद सोचे

नई दिल्ली :विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को जारी किए अपने बयान में कहा कि भारत किसी भी तरह से...
राष्ट्रीय 
 चिनाब में आई बाढ़ के लिए भारत जिम्मेदार नहीं, पाकिस्तान खुद सोचे

एनटीए के 47 अधिकारी टर्मिनेट,बदलाव की शुरुआत 

  एनटीए के खिलाफ  :नीट पेपर लीक से नाराज छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अधिकारियों सरकार...
शिक्षा-रोजगार 
एनटीए के 47 अधिकारी टर्मिनेट,बदलाव की शुरुआत 

उत्तर प्रदेश

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़