मेरठ में STF से मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश जुबैर ढेर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मेरठ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ और मेरठ पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली, जब लोहिया नगर थाना क्षेत्र के अलीपुर इलाके में हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश जुबैर मारा गया। कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य जुबैर गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, एसटीएफ लखनऊ की टीम को सूचना मिली थी कि हत्या, लूट और डकैती जैसी वारदातों में वांछित अपराधी जुबैर मेरठ क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। अलीपुर क्षेत्र में पुलिस ने बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जुबैर गोली लगने से घायल हो गया।

मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा ये खबर भी पढ़े : मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

मौके से पुलिस ने दो पिस्टल 32 बोर, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस तथा एक बाइक बरामद की। घायल बदमाश को तत्काल मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जुबैर पुत्र रफतउल्ला मूल रूप से अलीगढ़ जिले के बरला थाना क्षेत्र के नौशा गांव का निवासी था और वर्तमान में दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में रह रहा था। वह कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य था और उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे।

बताया गया कि 24 दिसंबर 2025 को अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में राव दानिश हिलाल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में भी जुबैर वांछित चल रहा था। इसी मामले में उस पर अलीगढ़ पुलिस द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में निरीक्षक महावीर सिंह, निरीक्षक दीपक सिंह, उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अब जुबैर के अन्य साथियों और गैंग नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कैग रिपोर्ट के बाद केजरीवाल सरकार पर भाजपा ने साधा निशाना

बिजली सब्सिडी में गड़बड़ी के आरोप नई दिल्ली। भारतीय जतना पार्टी दिल्ली प्रदेश ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की...
राष्ट्रीय 
कैग रिपोर्ट के बाद केजरीवाल सरकार पर भाजपा ने साधा निशाना

उत्कल एसोसिएशन चुनाव से पहले बवाल, विपक्ष ने मनाया ‘ब्लैक डे’

पोस्टर-बैनर लेकर सड़क पर उतरे विपक्षी सदस्य, चुनाव रोकने की मांग पूर्वी सिंहभूम। साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन के चुनाव को...
झारखंड 
उत्कल एसोसिएशन चुनाव से पहले बवाल, विपक्ष ने मनाया ‘ब्लैक डे’

हिमाचल में मानसून का तांडव: 152 मौतें, 835 करोड़ की संपत्ति तबाह

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून के दौरान बारिश, भूस्खलन, बाढ़ और अन्य वर्षा जनित हादसों ने अब तक...
हिमाचल 
हिमाचल में मानसून का तांडव: 152 मौतें, 835 करोड़ की संपत्ति तबाह

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

उत्तर प्रदेश

बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव में शनिवार को पुलिसकर्मियों की सूझबूझ, साहस...
उत्तर प्रदेश 
बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी

राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में