दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध करा रही है याेगी सरकार : नरेन्द्र कश्यप

दिव्यांगता पर गठित ‘राज्य सहालकार बोर्ड’ की 08वीं बैठक मंगलवार को लखनऊ स्थित योजना भवन के ‘वैचारिकी’ सभा कक्ष में आयोजित हुई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में दिव्यांगता पर गठित ‘राज्य सहालकार बोर्ड’ की 08वीं बैठक मंगलवार को लखनऊ स्थित योजना भवन के ‘वैचारिकी’ सभा कक्ष में आयोजित हुई।

मंत्री कश्यप ने बताया कि राज्य सलाहकार बोर्ड का उद्देश्य दिव्यांगजन अधिकारों की निगरानी करना, समावेशी विकास को गति देना, विभागीय नीतियों व कार्यक्रमों का मूल्यांकन, दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें शासकीय योजनाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ दिलाना है। बैठक में पूर्व बैठक की कार्यवृत्ति तथा उस पर की गई अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गयी। मंत्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश भर में मण्डल एवं जनपद स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाए, जहां पात्र दिव्यांगजन को समस्त सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं उसको मिलने वाले लाभ से अवगत कराया जा सकें। ज़िला दिव्यांग अधिकारी व्यावहारिक रूप से रूचि लेते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

ये खबर भी पढ़े :  बस स्टेशन के होटल-ढाबों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को नियमानुसार विकास प्राधिकरणों (यूपीडा व औद्योगिक प्राधिकरणों) द्वारा दुकानों के आवंटन में 03 प्रतिशत के स्थान पर 05 प्रतिशत का आरक्षण लागू करें, जों कि बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों में दिव्यांगजनों को प्राथमिकता की स्थिति पर चर्चा हुई।

उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के समग्र विकास एवं उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक दिव्यांग बच्चे को उसकी आवश्यकता के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वह आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके।

विभाग द्वारा कुष्ठावस्था पेंशन योजना के माध्यम से भी पात्र लाभार्थियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके। इसी प्रकार यूनीक डिसएबिलिटी आईडी (यू0डी0आई0डी0) कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया गया है। यूडीआईडी कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजन विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री ने कहा कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग समय-समय पर मण्डलों व जनपदों में विशेष शिविरों का आयोजन कर पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण, चिकित्सकीय परीक्षण तथा आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरणों का वितरण कराया जाना सुनिश्चित करें तथा इन शिविरों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगजनों को भी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करें ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चाबी व चेक प्रदान किए
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

फिरोजाबाद : पुत्री व पुत्रवधू से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद

फिरोजाबाद। न्यायालय ने मंगलवार को रिश्तों को कलंकित कर पुत्री और पुत्रवधू से जबरन दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद : पुत्री व पुत्रवधू से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद

श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के लंबित कार्यों को समय से करें पूर्ण : मंडलायुक्त

अयोध्या। श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की सप्तम बैठक मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मंगलवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के लंबित कार्यों को समय से करें पूर्ण : मंडलायुक्त

सीएम के हाथों मिलेगा 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों गोरखपुरवासियों को 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार मिलने जा रहा है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम के हाथों मिलेगा 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार

मिशन-2027 में गोरखपुर क्षेत्र की सभी 62 विधानसभा सीटों पर भाजपा की हाेगी जीत : विनोद राय

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने विश्वास जताते हुए कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मिशन-2027 में गोरखपुर क्षेत्र की सभी 62 विधानसभा सीटों पर भाजपा की हाेगी जीत : विनोद राय

उत्तर प्रदेश