जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मंझनपुर में महिलाओं की पदयात्रा
“महिलाओं की हिस्सेदारी, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी” के नारों से गूंजा शहर
कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने जन-आक्रोश महिला पदयात्रा निकालकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा में मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।पदयात्रा जिला पंचायत कार्यालय से शुरू होकर प्रमुख चौराहों से होते हुए तहसील मुख्य मार्ग तक पहुंची। महिलाओं के हाथों में तख्तियां और बैनर थे, जिन पर “महिलाओं की हिस्सेदारी, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी” और “नारी सम्मान की झूठी कहानी, सपा-कांग्रेस की आदत पुरानी” जैसे नारे लिखे थे। पूरे मार्ग में महिलाओं ने अधिनियम के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सदन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की है।उन्होंने कहा कि आज महिलाएं गांव से लेकर शहर तक जागरूक हो चुकी हैं और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करने को तैयार हैं।पदयात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार सोनकर, महिला मोर्चा की जिला संयोजक नीतू कनौजिया, जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी, जिला मंत्री फूलमती और मंडल अध्यक्ष मनमोहन कुशवाहा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
