यूपी पुलिस बन रही आधुनिक, सक्षम व संवेदनशील : डीजीपी राजीव

डीजीपी बोले —कानून अपराधी के लिए जितना कठोर हो, नागरिकों के लिए उतना ही संवेदनशील होना चाहिए

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ में पुलिस रिक्रूट आरक्षियों का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 60 हजार से अधिक जवानों ने ली शपथ

लखनऊ । पुलिस के 60,244 रिक्रूट आरक्षियों का भव्य दीक्षांत समारोह प्रदेश के 10 पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों, 73 जनपदों की पुलिस लाइंस एवं 29 पीएसी बटालियनों सहित कुल 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर एक साथ गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, लखनऊ में 983 महिला रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की गयी।

 मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा सलामी ली गई। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर प्रशिक्षु महिला आरक्षी नेहा यादव द्वारा किया गया, जिन्होंने  उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन का परिचय दिया। इस अवसर पर डीजीपी द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती में चयनित उन सभी रिक्रूट आरक्षियों को, जिन्होंने नौ माह का व्यावसायिक प्रशिक्षण पूर्ण कर दीक्षांत परेड में भाग लिया, हार्दिक बधाई दी। 

कानपुर में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से वृद्धा की मौत, अस्पताल पहुंचाकर चालक कार छोड़ फरार ये खबर भी पढ़े : कानपुर में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से वृद्धा की मौत, अस्पताल पहुंचाकर चालक कार छोड़ फरार

वहीं डीजीपी राजीव कृष्ण द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने ’विगत 9 वर्षों में’ कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, आधुनिक तकनीक, पारदर्शी भर्ती और प्रशिक्षण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की हैं। मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के दूरदर्शी नेतृत्व में ’वर्ष 2017 के पश्चात’ पुलिस बल के आधुनिकीकरण, क्षमता वृद्धि और कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया है। इसी क्रम में पुलिस बल के विभिन्न स्तरों पर बड़े पैमाने पर भर्ती और प्रोन्नति की गई है। 

 पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा वर्तमान परिवेश और भावी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक पाठ्यक्रम निर्धारित किया गया। इसी के अनुरूप भर्ती आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण ’दिनांक 21 जुलाई 2025 से प्रारंभ किया गया’। चयनित अभ्यर्थियों के लिए राज्य के कुल 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री  के प्रेरक मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस ने ऐसा बहुआयामी, आधुनिक और उद्देश्यपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया है, जो प्रशिक्षुओं को पुलिसिंग के शाश्वत मूल्यों, शारीरिक क्षमता, अनुशासन, विधिक ज्ञान और संवेदनशीलता को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप नवीनतम तकनीकी दक्षताओं से भी संपन्न करता है। इसके साथ ही सॉफ्ट स्किल्स, मानवाधिकार और महिलाओं और बच्चों के प्रति संवेदनशीलता से जुड़े विशेष पाठ्यक्रमों को अनिवार्य बनाकर यह सुनिश्चित किया गया है कि यह रिक्रूट आरक्षी केवल कानून लागू करने वाले कार्मिक न बनें, बल्कि मानवीय मूल्यों के सशक्त प्रहरी के रूप में भी विकसित हों।

पुलिस महानिदेशक यूपी ने प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षक स्टाफ के समर्पण और परिश्रम की सराहना करते हुये सभी प्रशिक्षकों और पर्यवेक्षक अधिकारियों को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सेवा जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गयी।डीजीपी द्वारा रिक्रूट महिला आरक्षियों को शपथ दिलायी गयी। परेड के सफल संचालन एवं प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर निम्नांकित रिक्रूट महिला आरक्षियों को मुख्यमंत्री  द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 

परेड कमाण्डर प्रथम रिक्रूट महिला आरक्षी कुमारी नेहा यादव, परेड कमाण्डर द्वितीय रिक्रूट महिला आरक्षी रिया सिंह कुशवाहा, परेड कमाण्डर तृतीस रिक्रूट महिला आरक्षी कुमारी सोनम है। अंन्तः विषय टापर कुमारी नेहा यादव, वाह्य विषय टापर कुमारी सोनम, सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षु पुरस्कार कुमारी नेहा यादव रही। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह, पुलिस कमिश्नर लखनऊ सहित पुलिस विभाग एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा गणमान्य अतिथिगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली से दबाव बढ़ा

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली से दबाव बढ़ा

फ्लोरिडा में 60 साल बाद एक दिन में दो फांसी, मौत की सजा पाए दो कैदियों पर होगा अमल

वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में मौत की सजा पाए दो कैदियों को मंगलवार को कुछ घंटों के अंतराल पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
फ्लोरिडा में 60 साल बाद एक दिन में दो फांसी, मौत की सजा पाए दो कैदियों पर होगा अमल

देशी शराब ठेके में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर। बिंदकी पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने देशी शराब ठेके में हुई लूट की घटना का...
उत्तर प्रदेश 
देशी शराब ठेके में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

झारखंड: अवैध कोयला खनन पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह अवैध कोयला खनन के विरुद्ध झारखंड के धनबाद में कुछ स्थानों पर दबिश...
झारखंड 
 झारखंड: अवैध कोयला खनन पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी

जोधपुर से घर लौटते समय युवक गायब, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही रेलवे पुलिस

पूर्व मेदिनीपुर। जिले के पांशकुड़ा थाना क्षेत्र के देहाटी गांव निवासी प्रवासी श्रमिक संतु मंडल राजस्थान से घर लौटते समय...
राजस्थान 
जोधपुर से घर लौटते समय युवक गायब, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही रेलवे पुलिस

उत्तर प्रदेश

देशी शराब ठेके में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर। बिंदकी पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने देशी शराब ठेके में हुई लूट की घटना का...
उत्तर प्रदेश 
देशी शराब ठेके में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद सहित 11 जिलों में आगामी तीन घंटे के मध्य बारिश की संभावना है। यह...
उत्तर प्रदेश 
अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर, वार्षिक विशेष बैक पेपर परीक्षा मई और जून-2026 का परिणाम...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित