डीएम की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं व निर्माण कार्यों में गुणात्मक प्रगति लाने के दिए गए निर्देश

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर रैकिंग एवं प्रगति के आधार पर आई0जी0आर0एस0 व विकास कार्यो/योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, आयुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारीगण आइ0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि संदर्भ से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी यदि मौके का निरीक्षण/भ्रमण करने की आवश्यकता हो तो मौके पर जाकर ही मामले का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ज्यादा संख्या में शिकायतकर्ता की असंतुष्टि का फीडबैक यह दर्शाता है की शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का अभाव है और निस्तारण के समय शिकायतकर्ता का पक्ष नहीं लिया गया अथवा शिकायतकर्ता से संपर्क नहीं किया गया।
जिलाधिकारी ने आवेदक/शिकायतकर्ता द्वारा प्रकरणों के निस्तारण पर दिये गये फीडबैक की विभागवार समीक्षा करते हुए विशेष रूप से उन विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है जिनके विभाग से संबंधित प्रकरणों में शिकायतकर्ता द्वारा असंतुष्टि का फीडबैक 50% से अधिक है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि निस्तारण के बाद आवेदक के संतुष्टि/असंतुष्टि की समीक्षा अवश्य की जाए और यदि आवेदक का फीडबैक असंतुष्टि का है तो कारणों की जांच कर ठीक किया जाए। 
जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि असंतुष्ट फीडबैक के प्रकरणों में अधिकारीगण पूरी रिपोर्ट के साथ ही बैठक में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें जिससे संतुष्टि का फीडबैक बेहतर मिले। 
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों से संबंधित समस्त विभागों द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारीगणों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे।
जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति दर्शाने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि कार्यों/योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखें।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग में संचालित समस्त विकास योजनाओं की समीक्षा करते रहे जिसे कहीं कोई कमी पाए जाने अथवा कोई पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित रह जाने पर ससमय उसका निराकरण किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, जिला विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, सहायक आयुक्त उद्योग जितेंद्र गौतम, उप निदेशक कृषि डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विमल कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती, खंड विकास अधिकारीगण, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण व संबंधित आदि उपस्थित रहे।

औरैया में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत ये खबर भी पढ़े : औरैया में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

 

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान