बिजनौर के नए डीएम बने उमेश प्रताप सिंह, जसजीत कौर को मिली नई जिम्मेदारी

जसजीत कौर बनी यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड की प्रबंध निदेशक

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में बिजनौर के जिलाधिकारी पद पर भी बदलाव किया गया है। आईएएस उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि वर्तमान जिलाधिकारी जसजीत कौर का तबादला कर उन्हें उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार उमेश प्रताप सिंह इससे पहले लखनऊ में विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पद पर तैनात थे। इसके साथ ही उनके पास निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम की जिम्मेदारी भी थी। अब उन्हें बिजनौर की प्रशासनिक कमान सौंपी गई है।
वहीं, बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर को नई जिम्मेदारी देते हुए प्रबंध निदेशक , उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड नियुक्त किया गया है। जसजीत कौर ने बिजनौर में जिलाधिकारी के रूप में प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभाली। उनके स्थान पर अब उमेश प्रताप सिंह जिले की प्रशासनिक व्यवस्था का नेतृत्व करेंगे।

यूपी में 34 आईएएस अफसरों का तबादला ये खबर भी पढ़े : यूपी में 34 आईएएस अफसरों का तबादला

प्रदेश में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत 14 जिलों के जिलाधिकारियों को भी बदला गया है। बिजनौर के अलावा मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कुशीनगर, अमेठी, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, बागपत, महोबा, हाथरस और हमीरपुर में भी नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है।

नए जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले में प्रशासनिक स्तर पर नई कार्ययोजना और प्राथमिकताओं को लेकर लोगों की निगाहें रहेंगी। शासन के निर्देशों के अनुरूप विकास योजनाओं, जनशिकायतों के निस्तारण, कानून-व्यवस्था से जुड़े समन्वय तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी अब उनके नेतृत्व में होगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

भारत ने मंगलवार को मेजबान जापान को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराकर एशियाई खेलों की पुरुष टीम बैडमिंटन स्पर्धा...
खेल 
एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

बस्ती - भारतीय ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद का विशेष स्थान है। यह केवल रोगों के उपचार की चिकित्सा पद्धति नहीं,...
उत्तर प्रदेश 
आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर अभियान के तहत साइबर अपराधों की...
उत्तर प्रदेश 
साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस

जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

बस्ती - जिला चिकित्सालय बस्ती में व्यवस्थाओं और संसाधनों के उपयोग को लेकर सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने जिलाधिकारी को शिकायती...
उत्तर प्रदेश 
जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

शिक्षक संघ ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

बस्ती - डायट प्राचार्य एवं सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक संजय कुमार शुक्ल के कार्य-व्यवहार को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक...