मकान के फर्जी कागज बनाकर कब्जा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

20 हजार रुपए देखर गवाह तैयार किया

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। पीजीआई पुलिस ने मकान पर कब्जे के लिए फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने साजिश के तहत असली मालिक की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर रजिस्ट्री कराई। इतना ही नहीं, रजिस्ट्री में गवाही देने वाले एक आरोपी ने भी अपना असली नाम छिपाकर फर्जी नाम दर्ज कराया। इसके बदले उसे 20 हजार रुपये दिए गए थे।

मामला पीजीआई थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, झारखंड के जमशेदपुर निवासी रेखा ने 6 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके मकान पर धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए कब्जा किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने वृंदावन योजना निवासी विशाल गुप्ता (38) को पूछताछ के लिए एल्डिको चौकी बुलाया। पुलिस के मुताबिक, रजिस्ट्री की प्रमाणित प्रति दिखाकर पूछताछ करने पर विशाल ने बताया कि उसने रजिस्ट्री में गवाही की थी। हालांकि, उसने अपना असली नाम लिखने के बजाय चंदन सिंह पुत्र गिरिजाशंकर सिंह के नाम से पहचान दर्ज कराई थी।

नोएडा में 353 इनामी अपराधी गिरफ्तार, पुलिस का अभियान जारी ये खबर भी पढ़े : नोएडा में 353 इनामी अपराधी गिरफ्तार, पुलिस का अभियान जारी

विशाल ने पुलिस को बताया कि उसे यह काम करने के बदले 20 हजार रुपये मिले थे। उसके मुताबिक, मो. आरिफ ने ही उसकी मुलाकात रजिस्ट्री कराने वाले व्यक्ति से कराई थी। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि इस पूरी रजिस्ट्री में मो.आरिफ की अहम भूमिका थी।आरिफ ने कथित तौर पर बताया कि उसने विशाल को मेवालाल नाम के व्यक्ति से मिलवाया था।आरोप है कि मेवालाल के नाम पर असल में अनिल यादव को खड़ा कर फर्जी रजिस्ट्री कराई गई।

आरिफ ने यह भी बताया कि रजिस्ट्री से मिलने वाली रकम उसी ने ली थी।पुलिस के मुताबिक,दूसरे गवाह पुनीत कुमार गुप्ता से भी इसी तरह गवाही कराई गई थी और उसे भी 20 हजार रुपये दिए गए थे। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार मो. आरिफ के खिलाफ हजरतगंज, विभूतिखंड और अलीगंज थानों में धोखाधड़ी, कूटरचना और जालसाजी से जुड़ी धाराओं में पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान