ईशान आनंद काे बसपा में मिलेगी जगह, आकाश-बहन की वापसी पर रोक

ईशान आनंद काे मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, आकाश आनंद और उनकी बहन को पार्टी में नहीं लिया जाएगा वापस : मायावती

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि आकाश आनंद और उनकी बहन को पार्टी में किसी भी हालत में वापस नहीं लिया जाएगा। यदि भाई आनंद के परिवार से किसी को अगर पार्टी में शामिल करना होगा तो ईशान आनंद को सम्मानजनक ज़िम्मेदारी देकर इनको आगे किया जायेगा। अगर ईशान ने पार्टी विरोधी कोई भी गम्भीर कृत्य किया तो फिर इनको भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा।

बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर एक विस्तृत बयान जारी कर पार्टी संगठन और उत्तराधिकार को लेकर कई बड़े फैसलों का ऐलान किया है। उन्होंने लिखा, मैं अपने अनुभव से पार्टी के लोगों से यह कह रही हूं कि यदि राजनीति में कामयाब होना है और समाज के लिए कुछ करना है तो उन्हें मेरी तरह अपने परिवार के मोह से ऊपर उठकर पूरी ईमानदारी व निष्ठा से पार्टी के लिए कार्य करना होगा। 

एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के सात नये रोगी मिलें  ये खबर भी पढ़े : एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के सात नये रोगी मिलें 

उन्होंने पार्टी के संस्थापक कांशीराम की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि उनके राजनीति में आने के बाद उन्होंने अपने सभी नज़दीकी रिश्ते-नातों आदि को राजनीतिक लाभ देने से हमेशा दूर रखा है। उन्हें केवल निःस्वार्थ भावना से पार्टी संगठन में कार्य करने की ही इजाज़त दी। उन्होंने अपनी पूरी ज़िन्दगी, अपना ख़ुद का परिवार ना बनाकर, ’बहुजन समाज’ के हित व कल्याण के लिए ही समर्पित की।

उनसे प्रेरित होकर फिर मैंने भी उन्हीं के ही पदचिन्हों पर चलने का फैसला लिया और अपनी पूरी ज़िन्दगी ’बहुजन समाज’ के लिए समर्पित कर दी है। लेकिन मैं एक लड़की होने की वजह से फिर मजबूरी में मुझे अपने किसी ना किसी भाई-बहन आदि को हमेशा अपने साथ रखना पड़ा। मेरा छोटा भाई आनन्द कुमार यह पिछले काफी वर्षों से मेरी सेवा में कार्यरत है।

आनंद के कहने पर मैने उनके बड़े बेटे आकाश आनन्द को राजनीति में आगे किया। शादी के बाद आकाश का रवैया व गतिविधियाँ आदि ऐसी रहीं, जिसकी वजह से अभी कुछ दिन पहले फिर से उनको पार्टी से अलग भी करना पड़ा है। वह अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के जंजाल में फंस चुके हैं, जिसे अब पार्टी में वापस लेना यह पार्टी के लिए बहुत बड़ा विश्वासघात ही होगा, जो मैं यह पार्टी विरोधी ग़लत कार्य कदापि नहीं कर सकती हूँ।

मायावती ने कहा कि मेरे लिए यह दुविधा बनी हुई है कि आनंद के परिवार से किसको पाटी में आगे करूं। इस पर विराम देते हुए अब मैंने हर पहलू पर काफी गम्भीरता से सोच-विचार करने के बाद यह फैसला लिया है कि इनके परिवार में से ऐसे किसी सदस्य को अब पार्टी में आगे किया जाये, जो आकाश के नक्शेकदम पर बिल्कुल भी ना चले। आनंद की बेटी है और शादी के बाद उसका मामला भी यदि आकाश आनन्द की तरह ही निकल गया तो यह भी पार्टी हित में सही नहीं होगा।

पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए आकाश आनन्द और उनकी बहन पार्टी की कोई भी ज़िम्मेवारी नहीं दी जाएगी। इन दोनों के स्थान पर ईशान आनन्द को ही, पार्टी में सम्मानजनक ज़िम्मेवारी देकर इनको आगे किया जायेगा। अगर इन्होंने पार्टी विरोधी ऐसा कोई भी गम्भीर कृत्य किया तो फिर इनको भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...