दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन की मौत, तीन घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

महोबा। यूपी के महोबा जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और तीन की जान चली गई।

जिले की कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सुगिरा निवासी उमेश (30) सोमवार की देर शाम अपने भाई साजन (28) व चाचा बाबू बाल्मीकि (45) के साथ बाइक से अपने भांजे संदीप के मंडप कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कस्बा बेलाताल जा रहा था।

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन में सोनू निगम को प्रदेश सह प्रभारी की जिम्मेदारी ये खबर भी पढ़े : ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन में सोनू निगम को प्रदेश सह प्रभारी की जिम्मेदारी

रास्ते में मिशन स्कूल कुलपहाड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि बाईकें बहुत तेज गति से चल रहीं थीं भीषण भिड़ंत के बाद दोनों बाइकों में सवार छह लोग सड़क पर गिर गए।

राहगीरों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी । सभी घायलों को सीएचसी कुलपहाड़ पहुंचाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में एक बाइक में सवार उमेश की मौत हो गई .

जबकि दूसरी बाइक में सवार रामपाल (55) निवासी नैगुवां छतरपुर, उसके साढ़ू भाई बलदाऊ (30) निवासी गुढ़ा, अजनर ने भी दम तोड़ दिया जबकि रामपाल का बेटा चंद्रभान (25) का इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक में सवार तीनों लोग रिश्तेदारी में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने खरेला कस्बा जा रहे थे। दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

मंगलवार को कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई । दुर्घटना की जांच करा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

लखनऊ/मेरठ। सावन में शिवमय आस्था के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर, पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसून की बेरुखी के बीच शनिवार को पन्ना, सतना और रीवा में भारी बारिश का...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर, पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

अहमदाबाद में फायर NOC के नाम पर रिश्वतखोरी का खुलासा

अहमदाबाद । गुजरात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को अहमदाबाद में छह इमारतों के लिए फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण...
राज्य  गुजरात 
अहमदाबाद में फायर NOC के नाम पर रिश्वतखोरी का खुलासा

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

लखनऊ/मेरठ। सावन में शिवमय आस्था के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी काज़ी जमशेद बाबू सोशल मीडिया के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे हुए...
उत्तर प्रदेश 
क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस