दर्दनाक हादसा: सोसाइटी की पन्द्रहवीं मंजिल से नीचे गिरा चार वर्षीय मासूम, मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नोएडा। थाना कासना क्षेत्र के लोहिया एनक्लेव सोसाइटी में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जहां 15वीं मंजिल से गिरकर 4 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। मूल रूप से जनपद बलिया के रहने वाले अरुण राजभर अपनी पत्नी और बेटे के साथ वहां एक फ्लैट में साफ-सफाई करने गए थे।

माता-पिता के काम करने के दौरान बच्चा खिड़की के पास खेल रहा था। खिड़की में शीशा नहीं लगा होने के कारण वह सीधे नीचे गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीसरे भारत सीपीएसई परामर्श सम्मेलन 2026 का सफल समापन, क्षमता विकास और सार्वजनिक क्षेत्र सुधार पर मंथन ये खबर भी पढ़े : तीसरे भारत सीपीएसई परामर्श सम्मेलन 2026 का सफल समापन, क्षमता विकास और सार्वजनिक क्षेत्र सुधार पर मंथन

निवासियों का आरोप है कि प्राधिकरण की लापरवाही के कारण सोसाइटी में अधूरी सुविधाएं हैं, और कई खिड़कियों व रेलिंग के न होने से हमेशा खतरा बना रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रोन वन ए स्थित लोहिया एनक्लेव सोसाइटी की 15वीं मंजिल से गिरकर 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि बच्चा खेलते समय फ्लैट की खिड़की से नीचे गिरा था। आरोप है कि खिड़की में शीशा नहीं होने की वजह से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जाता है कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया के सहतवार गांव का रहने वाले अरुण राजभर सोमवार को अपनी पत्नी और तीन साल के बेटे अंश के साथ लोहिया एनक्लेव सोसाइटी में साफ सफाई करने के लिए गए थे। पुलिस के मुताबिक, सोसाइटी के डी टावर में 15वीं मंजिल पर पति-पत्नी काम करने लगे।

इसी बीच उनका 4 साल का बेटा वहां खेलने लगा। बताया जा रहा है कि फ्लैट की खिड़की में शीशा नहीं लगा हुआ था। इसी बीच मासूम खेलते समय खिड़की से नीचे जा गिरा।

सोसाइटी के लोगों ने तुरंत बच्चे को नजदीक के एक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

सोसाइटी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि यहां आधी अधूरी सुविधाओं के बीच लोग रहने को मजबूर है। प्राधिकरण की तरफ से यहां कोई सुविधा नहीं दी गई है। अधिकांश फ्लैट की खिड़की में शीशे नहीं लगे हुए हैं।

कई जगह रेलिंग भी नहीं है, जिसकी वजह से आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। लोग राम भरोसे यहां रह रहे हैं। कासना कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पंद्रहवीं मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच कर जरूरी कार्यवाही की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे 719 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार साल के...
मध्य प्रदेश 
भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

दिल्ली: दिल्ली की महिलाओं के लिए शुरू किया गया 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' अब केवल डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा...
दिल्ली 
महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

नई दिल्ली। भारत को एक पसंदीदा वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने टाटा...
कारोबार 
भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों के दौरान...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"