लखनऊ में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस का एक्शन
लखनऊ। कमिश्नरेट पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र सिंह सेंगर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनन्द के पर्यवेक्षण और एडीसीपी रल्लापल्ली बसंथ कुमार व एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार की टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।
क्या है पूरा मामला
15 अप्रैल 2026 को शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 11 अप्रैल की रात अचानक लापता हो गई। परिवार दिव्यांशी ढाबा (बंद पड़ा) पर खाना खाने के बाद सो गया था। रात करीब 2 बजे नींद खुलने पर बेटी गायब मिली।परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 12 अप्रैल को एक परिचित ने जानकारी दी कि सुभाष नाम का युवक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
ये खबर भी पढ़े : महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफापुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मोहनलालगंज में मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की गई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 16 अप्रैल को— पीड़िता को सकुशल बरामद किया। मुख्य आरोपी सुभाष रावत (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया । अभियुक्त को 17 अप्रैल को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
