ट्रक चालक ने ही अपने साथियो के साथ मिलकर चुराया ट्रक से सरिया,4 गिरफ्तार
बस्ती - थाना पुरानी बस्ती पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा थाना पुरानी बस्ती पर पटेल ढाबा एंड रेस्टोरेंट परसाजाफर के पास ट्रक में से सरिया चोरी करने के संबध में पंजीकृत मु0अ0सं0 137/2026 धारा 305 BNS से संबंधित 04 अभियुक्तों रवि सिंह पुत्र सूर्य बख्श सिंह निवासी S 310 सेक्टर F LDA कालोनी कानपुर रोड, लखनऊ (ट्रक चालक),शुभम चौधरी पुत्र रामजीत चौधरी निवासी भुड़ली थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती (ट्रैक्टर मालिक),गयासुद्दीन पुत्र सिराजुल हक निवासी नरियांव थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती (लेबर),सुरेश पुत्र महादेव निवासी रमवापुर थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती (लेबर) को आज बुधवार को बस्ती-गोरखपुर लेन के भिन्न-भिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों के पास से चोरी किये गये कुल 28 बण्डल सरिया (लगभग 14 क्विंटल) को बरामद किया गया तथा अन्य विधिक कर्यावाही करते हुए अभियुक्तों को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
