उम्रकैद की सजा बरकरार रहने से सदमे में आए हत्यारोपित ने फांसी लगाकर दी जान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के पिथउपुर गांव में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां दोहरे हत्याकांड के मामले में दोषी ठहराए गए 70 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा बरकरार रखे जाने के बाद वह गहरे मानसिक तनाव में था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम पिथउपुर का है। मृतक की पहचान अमर सिंह पुत्र स्वर्गीय बाबूराम के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार अमर सिंह अपने पुत्र रविंद्र उर्फ मनचुरे के साथ गांव के बाहर खेत पर बने ट्यूबवेल पर रहता था।

पीएम ने अग्निकांड पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता की घोषणा ये खबर भी पढ़े : पीएम ने अग्निकांड पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता की घोषणा

गुरुवार की सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को शक हुआ। परिवार के लोग जब कमरे के अंदर पहुंचे तो अमर सिंह का शव गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला।

लखनऊ अग्निकांड में अब तक 18 मौतें, पीएम ने किया आर्थिक मदद का एलान ये खबर भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड में अब तक 18 मौतें, पीएम ने किया आर्थिक मदद का एलान

शव को फंदे पर लटका देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि अमर सिंह वर्ष 1984 में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड का आरोपित था। गांव में पुरानी रंजिश के चलते मई 1984 में सरवन और वीरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील ये खबर भी पढ़े : मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

इस मामले में रामजीवन की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें अमर सिंह समेत चार लोगों को नामजद किया गया था। मामले की सुनवाई के बाद उरई स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अमर सिंह को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

हालांकि बाद में उसने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। अपील लंबित रहने के दौरान उसे जमानत मिल गई थी और वह लंबे समय से बाहर रह रहा था।

वहीं, परिजनों के मुताबिक दो दिन पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को सही ठहराते हुए उसकी उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा था।

फैसले के बाद से अमर सिंह लगातार तनाव में था। उसे दोबारा जेल जाने और गिरफ्तारी का भय सता रहा था। बताया जाता है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिरसा कलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण चाहर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

हाईकोर्ट द्वारा सजा बरकरार रखे जाने के बाद वृद्ध मानसिक रूप से परेशान था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जोधपुर: कूटरचित आम मुख्त्यारनामा तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री करने वाले गिरोह को पकड़ा

जोधपुर । शहर की उदयमंदिर पुलिस ने कूटरचित आम मुख्त्यारनामा तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री करने वाले गिरोह का खुलासा करते...
राजस्थान 
जोधपुर: कूटरचित आम मुख्त्यारनामा तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री करने वाले गिरोह को पकड़ा

एक हफ्ता देरी से उत्तराखंड आएगा मानसून

देहरादून :मानसून के लिए अभी कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में...
उत्तराखंड 
एक हफ्ता देरी से उत्तराखंड आएगा मानसून

 सीएम आवास समेत कई सरकारी प्रतिष्ठान आतंकी निशाने पर

देहरादून :मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका परिषद और प्रशासन को ई-मेल के माध्यम से बम...
उत्तराखंड 
 सीएम आवास समेत कई सरकारी प्रतिष्ठान आतंकी निशाने पर

फतेहाबाद में पकड़ा गया कुरुक्षेत्र का हथियार तस्कर,दो मैगजीन व अवैध पिस्टल बरामद

फतेहाबाद। जिले में बेखौफ घूम रहे अवैध हथियार तस्करों और अपराधियों के खिलाफ सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...
हरियाणा 
फतेहाबाद में पकड़ा गया कुरुक्षेत्र का हथियार तस्कर,दो मैगजीन व अवैध पिस्टल बरामद

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की अखंडता के लिए बलिदान दिया: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर भारतीय...
उत्तर प्रदेश 

हाइड्रा क्रेन ने तीन बच्चों को कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो गंभीर घायल

जालोर। शहर के तृतीय औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाइड्रा क्रेन ने स्कूटी सवार...
उत्तर प्रदेश 
हाइड्रा क्रेन ने तीन बच्चों को कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो गंभीर घायल

लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

अम्बेडकरनगर। लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग की घटना के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर जिले में...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

हज 2027: आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

बदायूं। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधीन कार्यरत हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन...
उत्तर प्रदेश 
हज 2027: आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया