जेन जी, महिलाओं व प्रबुद्धजनों का रालोद के प्रति झुकाव बढ़ा: अनुपम

बौद्ध शोध संस्थान सभागार में भव्य सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा शुक्रवार को बौद्ध शोध संस्थान सभागार, विपिन खंड, गोमती नगर, लखनऊ में भव्य सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा रहे और उनकी उपस्थिति में सामाजिक कार्यकर्ता रमा सोती ने अपने हजारों समर्थकों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण की।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न चौधरी चरण सिंह एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसान, मजदूर, युवा, महिला तथा समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी को महत्व देता है। उन्होंने कहा कि जेन जी, महिलाओं और बुद्धिजीवी वर्ग में भी राष्ट्रीय लोकदल के प्रति रुचि और जुड़ाव बढ़ रहा है, जो संगठन के बदलते सामाजिक विस्तार को दर्शाता है।
 
महिला प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह ने कहा कि महिलाओं को केवल संगठन की संख्या बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका देने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, रोजगार, स्वावलंबन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए महिला संगठन निरंतर कार्य करेगा।
 
रमा सोती ने कहा कि इसी सामाजिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने पिछले एक दशक से महिलाओं के साथ रोजगार, जागरूकता एवं स्वावलंबन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में कार्य किया है। महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी लगातार प्रयास किए गए हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान