बग्घी पर बेहोश हुआ दूल्हा: तिलक से पहले मचा हड़कंप, दुल्हन ने ठुकराई शादी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बदायूं। जिले के उझानी और उघैती थाना क्षेत्र के बीच एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब तिलक से ठीक पहले दूल्हा बग्घी पर बेहोश होकर गिर पड़ा। इस घटना के बाद दुल्हन पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया और बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

जानकारी के अनुसार, उझानी थाना क्षेत्र के गांव बराय बरसुआ से उघैती थाना क्षेत्र के गांव छिबऊ कलां में बरात आई थी। दुल्हन पक्ष ने बरात का गर्मजोशी से स्वागत किया। बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच बरात चढ़ी और दरवाजे पर पहुंचने के बाद बरातियों ने जमकर डांस भी किया। माहौल पूरी तरह खुशियों से भरा हुआ था।

 निवेश करने के लिए यूपी में 75,000 एकड़ जमीन: योगी ये खबर भी पढ़े :  निवेश करने के लिए यूपी में 75,000 एकड़ जमीन: योगी

इसी दौरान दुल्हन की मां आरती की थाल लेकर दूल्हे का तिलक करने बग्घी पर चढ़ीं। जैसे ही वह तिलक करने लगीं, दूल्हा अचानक बेहोश होकर एक ओर लुढ़क गया। यह देख मौके पर अफरातफरी मच गई और सभी लोग हतप्रभ रह गए।

बस्ती: प्रेम प्रसंग के शक में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार ये खबर भी पढ़े : बस्ती: प्रेम प्रसंग के शक में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

आनन-फानन में दूल्हे को पास के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मिर्गी का दौरा पड़ना बताया। कुछ देर बाद दूल्हे को होश भी आ गया, लेकिन इस बीच दुल्हन पक्ष को दूल्हे की बीमारी की जानकारी मिल गई।

राम मंदिर चंदा घोटाले में ऊपर से नीचे तक 'चंदा चोर पार्टी' के लोग:  संजय सिंह ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर चंदा घोटाले में ऊपर से नीचे तक 'चंदा चोर पार्टी' के लोग:  संजय सिंह

दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हे के परिवार ने बीमारी की बात छिपाई थी। इसी को लेकर उन्होंने शादी से साफ इंकार कर दिया। बरातियों ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन पक्ष अपने फैसले पर अडिग रहा।

आखिरकार बरात को बिना शादी के ही वापस लौटना पड़ा। यह मामला पूरे क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर शनिवार की रात मोहर्रम के अवसर पर...
बिहार 
बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

एसीबी ने पूछताछ के लिए अदालत से मांगी पुलिस रिमांड 
राष्ट्रीय 
करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

वीबी-जी-राम जी योजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, योजना पर जताई आपत्तियां

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी योजना (वीबी-जी राम जी) को...
राष्ट्रीय 
वीबी-जी-राम जी योजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, योजना पर जताई आपत्तियां

उत्तर प्रदेश

संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक 

लखनऊ। रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। 'दो बूंद जिंदगी की' नारे के साथ यह अभियान लगभग...
उत्तर प्रदेश 
माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक