केजरीवाल को चुनाव में प्रचार से रोकने की साजिश नाकाम हुई- सभाजीत 

केजरीवाल को चुनाव में प्रचार से रोकने की साजिश नाकाम हुई- सभाजीत 

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने से आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जिसके चलते पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर सभाजीत सिंह ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। हम सर्वोच्च न्यायालय के फैसला स्वागत करते है।देश से तानाशाही का अंत होगा। भाजपा की अरविंद केजरीवाल को चुनाव में प्रचार से रोकने की साजिश नाकाम हुई।
 
यह लोकतंत्र की जीत है लाखों करोड़ों लोगों की दुआओं और आशीर्वाद का फल है।लोकतंत्र को बचाने के लिए अब और मजबूती से और शिद्दत के साथ लड़ाई लड़ेंगे। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है। अब इस सोच को और तेजी से आगे लेकर बढ़ेंगे।
 
अरविंद केजरीवाल जी के प्रचार से इंडिया गठबंधन और अधिक मजबूत होगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, दिनेश पटेल, ब्रजकुमारी सिंह, महेंद्र सिंह,सरबजीत सिंह मक्कड़, वंशराज दुबे, अजय गुप्ता, विनय पटेल, शैलेंद्र राठौर, प्रियंका श्रीवास्तव,  सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जिले में बाल गतिविधियों राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ने बैठक में दिए निर्देश जिले में बाल गतिविधियों राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ने बैठक में दिए निर्देश
जिले में बाल गतिविधियों राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ने बैठक में दिए निर्देश
भरत मुनि की नृत्य स्थली तपोभूमि रहींहैं अवंतिका महाजनपद: पुराविद् डाॅ. रमण सोलंकी
आज भोपाल में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर “सहकारी युवा संवाद”
शुभम बीयूएसएफ छोड़ आबीयूएसएफ में शामिल हुए 
भारत-त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच छह समझौते, भारतीय मूल की छठी पीढ़ी तक मिलेगा ओसीआई कार्ड
दीप्ति शर्मा बनीं महिला टी 20 आई में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज़
फ्लूमिनेंसे ने फीफा क्लब विश्व कप 2025 में अल हिलाल को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश