योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाना सरकार का लक्ष्य

महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए पशुपालन और डेयरी गतिविधियों से बड़े स्तर पर जोड़ा जाएगा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री  कृष्णा पासवान ने आज यहां बापू भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पशुधन एवं दुग्ध विकास क्षेत्र में लगातार जनहितकारी एवं सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य पशुपालकों की आय में निरंतर वृद्धि करते हुए प्रदेश को पशुधन एवं दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में बढ़ोत्तरी करना है। पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के कार्य सेवा का एक महत्वपूर्ण एवं पावन अवसर भी है और उनका प्रयास रहेगा कि विभागीय योजनाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाते हुए उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।

कृष्णा पासवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के दिशा-निर्देशन में विभाग प्रदेश के किसानों, पशुपालकों एवं दुग्ध उत्पादकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहा है। राज्य सरकार द्वारा निराश्रित गोवंश का प्रभावी रूप से संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है जिससे गौशालाएं आत्मनिर्भर बन रही है और स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के महत्वपूर्ण केन्द्र बिंदू के रूप में उभरकर सामने आ रही है।

बड़े बैनामों पर डीएम की पैनी नजर, सिविल लाइंस पहुंचकर खुद की पड़ताल ये खबर भी पढ़े : बड़े बैनामों पर डीएम की पैनी नजर, सिविल लाइंस पहुंचकर खुद की पड़ताल

कृष्णा पासवान ने विशेष रूप से महिलाओं को डेयरी एवं पशुपालन गतिविधियों से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण महिलाओं को डेयरी विकास योजनाओं से जोड़कर उन्हें आय के स्थायी साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी, तभी परिवार एवं समाज भी सशक्त बनेगा।

राज्य मंत्री ने कहा कि पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसे और अधिक मजबूत बनाकर लाखों परिवारों की आय में वृद्धि की जा सकती है। प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

इसी उद्देश्य के साथ उनका प्रयास रहेगा कि विभाग द्वारा आधुनिक तकनीकों, उन्नत नस्लों के संवर्धन, बेहतर पशु चिकित्सा सेवाओं एवं दुग्ध उत्पादन वृद्धि पर और अधिक विशेष ध्यान दिया जाए। राज्य मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और आगंतुकों का स्वागत अब राजस्थानी संस्कृति की अनुपम छटा के साथ...
राजस्थान 
'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

देवघर। आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और...
झारखंड 
देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ