लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाइवे पर ट्रक और मैजिक की टक्कर में दाे महिलाओं सहित दस मजदूरों की मौत

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद का किया ऐलान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुख्यमंत्री याेगी ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता पहुंचाने के दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर-नानपारा मार्ग पर सोमवार की सुबह एक सवारी मैजिक वाहन और ट्रक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में दस लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी और राज्य के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दाे लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार लखीमपुर में मजदूरी करने के बाद सभी मजदूर मैजिक वाहन से घर बहराइच जनपद के नानपारा लौट रहे थे। सुबह करीब 7:00 बजे ईसानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अदलीसपुर के मजरा भरेहटा के पास बहराइच की दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक और मजदूराें के मैजिक वाहन की आमने सामने की टक्कर हाे गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। राहगीराें ने पुलिस काे हादसे की सूचना दी। भीषण हादसे की खबर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सभी को सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी खमरिया भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने आठ लोगों को तुरंत मृत घोषित कर दिया और अन्य दो की इलाज के दाैरान माैत हाे गई। पुलिस के अनुसार मैजिक वाहन पर सवार सभी दस मजदूराें की माैत हाे गई, जिनमें आठ पुरुष और 2 महिलाएं हैं। घटना के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पाेस्टमार्टम हाउस पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

खरदौरी पहुंचे सीएमओ, संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति का लिया जायजा ये खबर भी पढ़े : खरदौरी पहुंचे सीएमओ, संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति का लिया जायजा

18may012345678

पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने बताया कि लखीमपुर से बहराइच की ओर जा रही सवारी मैजिक वाहन और सामने से आ रहे ट्रक की भिड़ंत हो गई। सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली है और उनके शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकाें की पहचान जयवीर सिंह (25) पुत्र पेशकार सिंह, निवासी मनगौढिया, मोतीपुर, बहराइच,पवन कुमार पुत्र संतोष, निवासी रामवचनपुरवा, बहराइच, सोहन (21) पुत्र संतोष, निवासी रामवचनपुरवा, बहराइच, अदनान (19) पुत्र वकील, निवासी सिसैया, धौरहरा, खीरी, राजेश गोयल (45) पुत्र मनीलाल गोयल, निवासी मिहीपुरवा, बहराइच, सहजराम (35) पुत्र छोटे निषाद, निवासी ककरहा, मूर्तिहा, बहराइच, पप्पू (18) पुत्र दूलन गौतम, निवासी देवदत्तपुर, खैरीघाट, बहराइच, गायत्री वैश्य (44) पत्नी रमेशचन्द्र गुप्ता, निवासी विजय लक्ष्मीनगर, सीतापुर (पेशा- शिक्षिका, प्रा. वि. रायबोझना, बहराइच), जुलेखा (55) पत्नी स्व. हबीब, निवासी पलटूपुरवा, धौरहरा, खीरी और कलैश (40) पुत्र झब्बू लाल वर्मा, निवासी ग्राम अमेठी, धौरहरा, खीरी के रूप में हुई है।

18may0123456789

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पीएम काेष से इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख व्य किया। उन्हाेंने कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दाे लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने लखीमपुर खीरी के उच्च अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव प्रशासनिक व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए हैं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार 27 वर्षीय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

वाराणसी में पौने दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रेलव का वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक गिरफ्तार ,सीबीआई ने घर से रंगे हाथ पकड़ा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में ठेकेदार का बिल पास करने के लिए लाखों रुपए रिश्वत मांगने वाले रेलवे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में पौने दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रेलव का वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक गिरफ्तार ,सीबीआई ने घर से रंगे हाथ पकड़ा

होटलों के बाहर खड़े वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, शीशा तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया

नोएडा कारोबारी की ऑडी कार का शीशा तोड़ चोर ले गया 1.17 लाख का सामान सोनीपत। सोनीपत जिले के मुरथल...
हरियाणा 
होटलों के बाहर खड़े वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, शीशा तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया

कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना ने जीता कांस्य पदक, अब प्रीति और कपिल से देश को बड़ी उम्मीद

नई दिल्ली। ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजी टीम ने शानदार शुरुआत की है। ओलंपिक कांस्य...
राष्ट्रीय  खेल 
कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना ने जीता कांस्य पदक, अब प्रीति और कपिल से देश को बड़ी उम्मीद

नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी की जांच तेज, मदन मित्र की पत्नी अर्चना मित्र से पूछताछ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच तेज हो गई है। शुक्रवार...
पश्चिम बंगाल 
नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी की जांच तेज, मदन मित्र की पत्नी अर्चना मित्र से पूछताछ

उत्तर प्रदेश