तहसील अधिकारी बेपरवाह ,न्याय के लिए एडियां रगड़ रहे किसान 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराने पर आरोपियों को ही सौंप दी जा रही जांच

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में तहसील अधिकारियों की लापरवाही से न्याय के लिए कई वर्षों से एडियां रगड़ रहे गरीब किसानो को आदेश के इंतजार में अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लेकिन सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पीड़ित किसानों को न्याय नही मिल पा रहा है। 

मोहनलालगंज में तमोरिया निवासी प्रमोद कुमार ने वरासत के लिए दो साल पूर्व आवेदन किया था। नायब तहसीलदार निगोहां के यहां सुनवाई भी पूरी हो चुकी है। लेकिन मुकदमे में आदेश नही किया जा रहा है। प्रमोद का आरोप है कि कई बार वह खुद नायब तहसीलदार से मिलकर न्याय की गुहार लगा चुके हैं।

बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा ये खबर भी पढ़े : बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही। थकहार कर पीड़ित प्रमोद ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई है। इसी तरह उत्तरगांव निवासी अखिलेश कुमार ने एसडीएम न्यायिक के यहां खतौनी में गड़बड़ी ठीक कराने के लिए मुकदमा किया था। 

सुनवाई पूरी होने के बाद ढाई माह पूर्व ही मामला आदेश के लिए सुरक्षित कर लिया गया। लेकिन अखिलेश का आरोप है कि अब तक मामले में आदेश नही किया गया। अखिलेश के मुताबिक तहसील जाने पर एसडीएम न्यायिक मिलते नही और पेशकार टालमटोल कर रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें न्याय नही मिल पा रहा है। परेशान हाल अखिलेश ने भी सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन जिम्मेदारों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने के बजाए आरोपी रीडर को ही मामले की जांच सौंप दी है।

सुर्खियों में 'दिल्ली दरबार' कई वर्षों से जमी तिकड़ी की मर्जी से चल रही तहसील
मोहनलालगंज तहसील के दिल्ली दरबार की चर्चा इन दिनों सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चाएं जोर पकड़ रही है। सूत्रों की मानें तो तहसील के कुछ कर्मचारी और अधिकारी सरकारी आवास और कार्यालय होने के बावजूद इलाके की ही एक प्राइवेट बिल्डिंग में देर रात तक दरबार लगाकर सरकारी कामकाज निपटा रहे हैं।चर्चाएं तो यहां तक हैं कि इसी दरबार में कई प्रॉपर्टी डीलर भी महफिल में शामिल होते हैं। वही तहसील में कई वर्षों से जमे कुछ कर्मचारियों की तिकड़ी की मर्जी के बिना तहसील का कोई भी काम होना आसान नहीं रहता है। 

आरोप है कि तहसील के सारे महत्वपूर्ण कार्यों पर इस तिकड़ी ने कब्जा कर रखा है। अधिवक्ताओं की मानें तो अधिकारी भी इस तिकड़ी की रजामंदी लिए बगैर कोई कदम नहीं बढ़ाते हैं। जबकि तिकड़ी की नही सुनने वाले कर्मियों का महत्वहीन पटलों पर तबादला करा दिया जाता है। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

कोलकाता। दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता तथा बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिम...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

भाजपा ने फर्जी वोटिंग की जताई आशंका , चुनाव आयोग से सख्त सत्यापन की मांग

पटना। बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चल रहे मतदान के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फर्जी वोटिंग...
बिहार 
भाजपा ने फर्जी वोटिंग की जताई आशंका , चुनाव आयोग से सख्त सत्यापन की मांग

असम में बाढ़ का कहर जारी, 7 जिले प्रभावित; मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 78

गुवाहाटी। असम में अभी भी सात जिले बाढ़े प्रभावित हैं। इस त्रासदी में तीन और लोगों की मौत हो गई।...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी, 7 जिले प्रभावित; मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 78

ग्वालियर बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब, आज नई दिल्ली में होगा एमओयू

भोपाल। मध्य प्रदेश को उच्च प्रौद्योगिकी विनिर्माण के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल होने जा रही है। केंद्रीय...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब, आज नई दिल्ली में होगा एमओयू

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का बढ़ा क्रेज, 369 छात्रों ने मुफ्त कोचिंग के लिए कराया पंजीकरण

प्रयागराज। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग के लिए विद्यार्थियों का उत्साह लगातार बढ़...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का बढ़ा क्रेज, 369 छात्रों ने मुफ्त कोचिंग के लिए कराया पंजीकरण

हिस्ट्रीशीटर ने 12वीं की छात्रा को मारी तीन गोलियां, फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी डिफेंस एंक्लेव मंगलवार शाम गोलियों की आवाज से दहल उठी। हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान...
उत्तर प्रदेश 
 हिस्ट्रीशीटर ने 12वीं की छात्रा को मारी तीन गोलियां, फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

साइबर अपराधियों का कहर, तीन मामलों में करोड़ों की ऑनलाइन ठगी, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर 21 के जलवायु विहार सोसाइटी में रहने वाले एक 73 वर्षीय बुजुर्ग को...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराधियों का कहर, तीन मामलों में करोड़ों की ऑनलाइन ठगी, जांच में जुटी पुलिस