शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षकों का सम्मान गायत्री इंटर कॉलेज के शिक्षक आलोक वर्मा किये गए सम्मानित
द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज निघासन के शिक्षक आलोक वर्मा को जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
शहनूर अली
निघासन खीरी 5 सितम्बर तरुणमित्र कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने शिक्षकों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) विनोद कुमार मिश्र भी मौजूद रहे।
सम्मानित शिक्षकों में द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज, निघासन के शिक्षक आलोक कुमार वर्मा तथा जिला पंचायत इंटर कॉलेज के शिक्षक राजीव मिश्र समेत जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शामिल रहे।
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव योग्य, कर्मठ और समर्पित शिक्षकों पर टिकी होती है। विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने के साथ उनके नैतिक एवं सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए इसी तरह समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने शिक्षकों से विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, बेहतर परीक्षा परिणाम तथा नैतिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज परिवार ने शिक्षक आलोक कुमार वर्मा के सम्मान को संस्थान और निघासन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं प्रतिनिधि तथा शिक्षाविद् मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
