अनूपगंज रेलवे स्टेशन के पास युवक की संदिग्ध मौत

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। अनूपगंज रेलवे स्टेशन के निकट एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की, जबकि बाद में परिजनों ने मामले को हत्या करार देते हुए नामजद शिकायत दी है।

जानकारी के अनुसार, 31 मार्च की रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि अनूपगंज रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक ट्रेन से टकरा गया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में पाया कि युवक रेलवे ट्रैक की मध्य लाइन पर ट्रेन से टकराया था। उस समय उसकी पहचान नहीं हो सकी थी और उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष बताई गई।

एकल अभियान के सत्संग में संस्कारयुक्त समाज निर्माण पर जोर ये खबर भी पढ़े : एकल अभियान के सत्संग में संस्कारयुक्त समाज निर्माण पर जोर

शव का पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा की गई।बाद में 2 अप्रैल को राम गोपाल अवस्थी पुत्र परशुराम अवस्थी, निवासी शिवलर, थाना गोसाईंगंज, लखनऊ ने थाने में पहुंचकर मृतक की पहचान अपने पुत्र अभय कुमार अवस्थी के रूप में की। उन्होंने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी।

परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना गोसाईंगंज में मु0अ0सं0 119/2026, धारा 103 बीएनएस के तहत 3 नामजद और 2 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

प्रोफेसर सूर्यनारायणा दुल्ला के समर्थन में आया आईआईटी मद्रास

आईआईटी मद्रास : आईआईटी बॉम्बे के एक युवा छात्र की 18 सितंबर 2026 को हुई मौत के मामले में आईआईटी...
शिक्षा-रोजगार 
प्रोफेसर सूर्यनारायणा दुल्ला के समर्थन में आया आईआईटी मद्रास

नीम करोली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी ‘हनुमान अंश’

हनुमान अंश। :बॉलीवुड फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों अपनी कहानी और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के साथ-साथ एक बेहद भावुक वजह...
मनोरंजन 
नीम करोली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी ‘हनुमान अंश’

ट्रंप ने रूस और यूक्रेन जंग को कभी न खत्म होने वाला युद्ध बताया

न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस युद्ध से हो...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप ने रूस और यूक्रेन जंग को कभी न खत्म होने वाला युद्ध बताया

मौसम 22 सितंबर: आज 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 22 सितंबर 2026: देश में खतरनाक चक्रवात की चेतावनी के बीच मौसम विभाग ने एक और टेंशन...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 सितंबर: आज 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

1 अक्टूबर से बदलने जा रहे हैं एफ डी से जुड़े नियम

एफ डी : अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा लगाते हैं तो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले...
कारोबार 
1 अक्टूबर से बदलने जा रहे हैं एफ डी से जुड़े नियम

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान