वामा सारथी द्वारा समर कैम्प का आयोजन
बस्ती - वामा सारथी अध्यक्षा बस्ती पत्नी पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लाइन की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) द्वारा बच्चों में अनुशासन एवं टीम भावना जागृत करने हेतु वामा सारथी समर कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में शारीरिक एवं खेलकूद एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा का कौशल सिखाने के लिए जुडो कराटे या मार्शल आर्टस की टेनिंग व सुबह के समय एकाग्रता बढ़ाने के लिए योग एवं प्राणायाम कराया गया । क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बस्ती, प्रभारी वामा सारथी मय टीम एवं पुलिस परिवार के लोग उपस्थित रहे ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
