कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक की सख्त समीक्षा गोष्ठी: अदालतों में प्रभावी पैरवी, ई-समन तामिला और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश, न्यायालय संबंधी कार्यों में लापरवाही पर सख्ती के संकेत

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260411-WA0077कौशाम्बी। जिले में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें न्यायालय से संबंधित कार्यों की प्रगति का गहन आकलन किया गया।गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने माननीय न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इसके साथ ही ई-समन की त्वरित तामिला, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा थानों में संचालित न्यायालय संबंधी रजिस्टरों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि न्यायालय से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे अभियोजन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाया जा सके।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, ई-समन सेल, मॉनिटरिंग सेल, माफिया सेल, डीसीआरबी एवं न्यायिक सम्मन सेल के प्रभारी उपस्थित रहे। इसके अलावा माननीय न्यायालय में नियुक्त कोर्ट मोहर्रिर, सभी थानों के पैरोकार तथा न्यायालय से निर्गत आदेशों के अंकन एवं वितरण से जुड़े पुलिसकर्मियों ने भी गोष्ठी में प्रतिभाग किया।गोष्ठी के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए कि न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी लाने और मामलों के प्रभावी निस्तारण के लिए विभाग पूरी तरह गंभीर और प्रतिबद्ध है।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म अभिनेत्री तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक आनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश दिया है। जस्टिस...
राष्ट्रीय 
हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

जम्मू। मौसम विभाग केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर बारिश और गरज के...
जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

सीएम शुभेंदु ने ममता की सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा आश्वासन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर सोमवार को बड़ा आश्वासन...
पश्चिम बंगाल 
सीएम शुभेंदु ने ममता की सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा आश्वासन

विधानसभा घेराव में वाटर कैनन और लाठीचार्ज से रोकने की कोशिश

रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विधानसभा घेराव सोमवार को उग्र होता...
झारखंड 
विधानसभा घेराव में वाटर कैनन और लाठीचार्ज से रोकने की कोशिश

उत्तर प्रदेश

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने घाट किनारे से लिया लहरों का आनंद वाराणसी। सावन के द्वितीय सोमवार को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है। उन्होंने चिठ्ठी में...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस