पीडब्ल्यूडी के कार्यों में पारदर्शिता, गति और उच्च गुणवत्ता के कड़े निर्देश और गाइडलाइंस जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यों में पारदर्शिता, गति और उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश और नई गाइडलाइंस जारी की हैं।

सरकार ने हाल ही में विभाग में भ्रष्टाचार को रोकने, परियोजनाओं में हो रही देरी को खत्म करने और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए नियमावली में कई अहम बदलाव किए हैं।

गुणवत्ता, समयबद्धता और सख्त जवाबदेही
प्रमुख सचिव अजय चौहान की ओर जारी पत्र में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर सख्त निर्देश दिए थे कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर ही पूरे होने चाहिए।

कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले अफसरों और ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इस संबंध में मुख्य अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष पीडब्ल्यूडी को पत्र भेज दिया गया है। प्रत्येक जिले की स्थानीय और वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप ही विकास प्रस्ताव और योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राकृतिक आपदाओं और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय स्तर पर हेलीपैड निर्माण के निर्देश भी दिए गए हैं।

अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों में वृद्धि
उत्तर प्रदेश अभियंता सेवा नियमावली में संशोधन: प्रशासनिक देरी (फाइल मूवमेंट) को कम करने के लिए अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों की सीमा को 30 साल बाद बदला गया है।

मुख्य अभियंता अब सीधे 10 करोड़ रुपये तक के कार्यों/प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे सकेंगे, जबकि पहले यह सीमा केवल 1 करोड़ रुपये थी। जबकि अधीक्षण अभियंता अब 5 करोड़ रुपये तक के कार्यों को मंजूरी देने का अधिकार प्राप्त है।

नए पदों का होगा सृजन
विद्युत एवं यांत्रिक संवर्ग के पेपरवर्क को तेज करने के लिए एक नए मुख्य अभियंता पद को जोड़ा गया है, जिससे काम अटके नहीं।

सड़कों के चयन और धन आवंटन के नए नियम
जीडीपी और संतुलित विकास को देखते हुए अब किसी भी जनप्रतिनिधि (सांसद/विधायक) की मनमर्जी या राजनीतिक रसूख के आधार पर सड़कों का निर्माण नहीं होगा.

ये खबर भी पढ़े : अवैध खनन पर कड़ा शिकंजा, जून में 62 वाहनों पर कार्रवाई,18.95 लाख रुपये राजस्व वसूला

इस लिए प्रत्येक जिले की जीडीपी और वहां के विकास के संतुलन (समान वितरण) को ध्यान में रखकर ही नई सड़कों के निर्माण या पुनर्निर्माण के प्रस्तावों का चयन और बजट जारी किया जाएगा।

ऑनलाइन ठेकेदार पंजीकरण
यूपी पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत सिविल कार्यों (सड़क निर्माण, भवन निर्माण, रखरखाव) के लिए सरकारी निविदाओं (टेंडर) में भाग लेने के लिए UP PWD Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है।

कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, सुरक्षा शुल्क और अनुमोदन को डिजिटल करके बिचौलियों और भ्रष्टाचार की व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

13 जुलाई को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक। विदेशी मुद्रा जमा जुटाने के अभियान की प्रगति...
कारोबार 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 7.26 अरब डॉलर की बढ़ोतरी। कुल विदेशी मुद्रा भंडार 674.19 अरब डॉलर पर...
कारोबार 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

आरटीई के तहत तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी संपन्न। 7,630 बच्चों को पसंद के निजी स्कूलों में प्रवेश मिला। नर्सरी,...
मध्य प्रदेश 
 आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

प्रेम प्रसंग में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, शव लेने नहीं पहुंचे परिजन, पुलिस इंतजार में....

संदिग्ध हालत में मिलने पर युवक की कुल्हाड़ी से हत्या। पोस्टमार्टम के बाद शव जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित।...
छत्तीसगढ़ 
प्रेम प्रसंग में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, शव लेने नहीं पहुंचे परिजन, पुलिस इंतजार में....

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कौशाम्बी।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा अभियान के तहत)...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति और विश्व...
उत्तर प्रदेश 
समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

लखनऊ।अलीगंज के सेक्टर-डी में बिल्डिंग में बीते 22 जून को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 15 लोगों...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी