शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड : सीबीआई के हाथ लगे बलिया के दूसरे राज सिंह के गांव में सन्नाटा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बलिया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्याकांड के मामले में सीबीआई ने यूपी के मुजफ्फरनगर से बलिया के एक और युवक राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद से उसके गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि उसके पिता ने मीडिया के सामने की है।

सीबीआई ने शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्याकांड के मामले को हाथ में लेते ही एक सप्ताह पहले बलिया निवासी राज सिंह को अयोध्या से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी के मूल निवासी और बलिया जिला मुख्यालय स्थित आनंद नगर मोहल्ले में उसके आवास के सीसीटीवी फुटेज दिखा कर राज सिंह के परिजनों ने राज को बेकसूर बताया था। सीबीआई की जांच आगे बढ़ी तो में बलिया के रातोपुर निवासी एक और राजकुमार सिंह का नाम सामने आया है। सूत्रों के अनुसार आरोपित राजकुमार सिंह हरिद्वार से वापस लौट रहा था। सीबीआई की टीम ने पहले से ही मुजफ्फरनगर स्थित टोल प्लाजा पर जाल बिछा रखा था। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी राजकुमार सिंह को दबोच लिया गया। बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रतोपुर गांव के निवासी राजकुमार सिंह के पिता त्रिभुवन नारायण सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह पौने सात बजे सीबीआई के एक अधिकारी का फोन आया था कि राजकुमार सिंह को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने अपने बेटे की गतिविधियों को लेकर अधिक कुछ नहीं बोला।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा यूपी-112 की असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा यूपी-112 की असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा

बता दें कि राजकुमार सिंह के विरुद्ध रसड़ा कोतवाली में दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। राजकुमार सिंह के विरुद्ध मारपीट का पहला मुकदमा छह साल पहले वर्ष 2020 में पंजीकृत किया गया था। इसके बाद रसड़ा कोतवाली में रतोपुर गांव के जितेंद्र कुमार भारती की तहरीर पर 15 अप्रैल 2024 को राजकुमार सिंह और उसके पिता त्रिभुवन सिंह सहित कुल ग्यारह लोगों के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। सीबीआई की बलिया से जुड़ी ताजा गिरफ्तारी के बाद एक और युवक के पकड़े जाने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि सूत्रों की मानें तो बांसडीह इलाके के एक गांव में सीबीआई की चहलकदमी की चर्चा है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ग्लासगो में सेना का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्लासगो में हाल ही में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले...
खेल 
ग्लासगो में सेना का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

पीपलकोटी सुरंग हादसा: मलबे में जिंदगी की तलाश, रेस्क्यू में जुटीं एजेंसियां

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टेल रेस टनल में पानी और मलबा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
पीपलकोटी सुरंग हादसा: मलबे में जिंदगी की तलाश, रेस्क्यू में जुटीं एजेंसियां

झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में 94 ने किया नामांकन

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। शुक्रवार को नामांकन की समय सीमा...
झारखंड 
झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में 94 ने किया नामांकन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट...
उत्तर प्रदेश 
मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता