एनआरएमयू किये वादों को पूरा करेगी: शिवगोपाल
लखनऊ। यूनियन मान्यता के चुनावों में नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के शानदार जीत दर्ज करने के बाद सोमवार को पहली बार लोको रनिंग शेड शाख के तहत आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिव गोपाल मिश्रा, महामंत्री एआईआरएफ व एनआरएमयू का जोरदार स्वागत किया गया। श्री मिश्रा ने कर्मचारियों से कहा कि चुनावों के दौरान जो संकल्प नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन ने कर्मचारियों से किए थे उनको पूरा करने को यूनियन पूर्णरूप से प्रतिबद्ध है।
कर्मचारियों की एकजुटता एवं संघर्ष के आधार पर मेन्स यूनियन पूर्व की भांति कर्मचारियों से किए गये वादों को पूरा करेगी।उन्होंनें बताया कि 8वें वेतन आयोग के गठन को सरकार से मांग की है कि यदि शीघ्र ही वेतन आयोग का गठन नहीं होता है तो यूनियन संघर्ष के रास्ते से पीछे नहीं हटेगी। इस अवसर पर उन्होंनें दिसम्बर, 2024 में लोको रनिंग शेड से सेवानिवृत्त यूनियन के पदाधिकारी वीके पाण्डेय व गुना ऊँरांव को बधाई कहा। मण्डल मंत्री आरके पाण्डेय ने भी लखनऊ मण्डल पर कार्यरत कर्मचारियों का चुनाव में भरपूर समर्थन के लिये आभार व्यक्त किया।
मण्डल अध्यक्ष विभूति मिश्रा ने भी सेवानिवृत्त पदाधिकारियों द्वारा यूनियन गतिविधियों में किये गये योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान यूनियन के जोनल सचिव एसयू शाह, कारखाना मण्डल के मण्डल मंत्री अनूप बाजपेई, ब्रिज मण्डल के मण्डल मंत्री, शैलेन्द्र सिंह, लेखा मण्डल के मण्डल मंत्री उपेन्द्र सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
