ईद-उल-अज़हा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीएम और एसपी ने ईदगाह का किया निरीक्षण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। आगामी ईद-उल-अज़हा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जसजीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत स्थित ईदगाह का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए मौके पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईदगाह परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए साफ-सफाई, पेयजल, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े व्यवस्थागत पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि ईद की नमाज़ के दौरान आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।

प्राथमिक विद्यालय में चाकू-चापड़ लेकर पहुंचीं शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप; जांच के आदेश ये खबर भी पढ़े : प्राथमिक विद्यालय में चाकू-चापड़ लेकर पहुंचीं शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप; जांच के आदेश

पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं सजग रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा असामाजिक गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा भीड़ प्रबंधन को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईदगाह परिसर के प्रवेश एवं निकास मार्गों, पार्किंग व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का भी अवलोकन किया। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि ईद-उल-अज़हा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक सतर्कता बरती जा रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ब्रायन लारा ने सर गारफील्ड सोबर्स को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी विरासत कभी नहीं भुलाई जाएगी

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर गहरा शोक व्यक्त...
खेल 
ब्रायन लारा ने सर गारफील्ड सोबर्स को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी विरासत कभी नहीं भुलाई जाएगी

वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की काशी प्रांत इकाई की ओर से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

राजस्थान में मानसून की रफ्तार सुस्त, 21 जुलाई से फिर सक्रिय होने के आसार

जयपुर। राजस्थान में मानसून की रफ्तार अभी भी थमी हुई है। प्रदेश में शनिवार को केवल 10 जिलों में हल्की...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून की रफ्तार सुस्त, 21 जुलाई से फिर सक्रिय होने के आसार

सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, सीजेपी से जंतर-मंतर खाली करने का आग्रह

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिन से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, सीजेपी से जंतर-मंतर खाली करने का आग्रह

बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

​बहराइच/जरवलरोड(तरुणमित्र संवाददाता)। जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरवल कस्बा चीनी मिल बाईपास मार्ग पर पकड़ी मोड़ स्थित...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की काशी प्रांत इकाई की ओर से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में ‘प्रिय केलकर जी’ कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप पूर्व कार्यकर्ताओं का होगा स्नेह मिलन

बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

​बहराइच/जरवलरोड(तरुणमित्र संवाददाता)। जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरवल कस्बा चीनी मिल बाईपास मार्ग पर पकड़ी मोड़ स्थित...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: कंपोजिट दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाई नकदी, एलईडी व महंगी शराब, जांच में जुटी पुलिस

विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मीरजापुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंध्याचल पुलिस ने शुक्रवार देर रात 20...
उत्तर प्रदेश 
विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोइन के साथ चार आरोपी दबोचे गए

मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर