विद्यालयीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न, हर्रैया क्षेत्र ओवरऑल चैंपियन

बच्चे अपनी रुचि के अनुसार कार्यक्षेत्र चुनें - अजय सिंह

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया के परिसर में चल रही दो दिवसीय 69 वीं विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में हर्रैया क्षेत्र ओवरऑल चौंपियन रहा। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हर्रैया विधायक अजय सिंह ने मेडल और शील्ड से खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विनोद प्रकाश वर्मा की अगुवाई में मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का बैज अलंकरण, माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यदि आप सब अपनी रुचि के अनुसार कार्यक्षेत्र चुनें तो निश्चित रूप से जीवन में बहुत आगे जाएंगे। बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार कार्यक्षेत्र चुनने के लिए, माता-पिता को उनके स्वाभाविक रुझानों को समझना चाहिए और उन पर दबाव नहीं डालना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि यह उम्र कैरियर बनाने का है इसलिए ऐसी उम्र में ऐसे कार्य से बचें जो हमारे लिए नुकसानदायक हो। कहा कि अधिक मोबाइल के इस्तेमाल से बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास प्रभावित हो रहा है। इससे नजरें भी कमजोर होती हैं। साथ ही चिड़चिड़ापन और मानसिक रूप से बच्चे तनाव में आते हैं। उन्होंने बच्चों को मोबाइल आदि अनावश्यक चीजों से दूरी बनाते हुए अपने करियर पर ध्यान देने की सलाह दिया। प्रतियोगिता में जूनियर बालक 3000 मीटर में बस्ती उत्तरी के आलोक प्रथम, हर्रैया क्षेत्र के मोहित द्वितीय और बस्ती दक्षिणी के विजय बहादुर तृतीय, जूनियर बालिका 3000 मीटर में बस्ती उत्तरी की अरिष्का सिंह प्रथम, हर्रैया क्षेत्र की अंशिका द्वितीय और हर्रैया क्षेत्र की अनामिका तृतीय, सीनियर बालक 3000 मीटर में हर्रैया क्षेत्र के अर्जुन कुमार प्रथम, भानपुर के शनि कुमार द्वितीय और बस्ती दक्षिणी के शैलेश चौहान तृतीय, सीनियर बालिका 3000 मीटर में बस्ती दक्षिणी की सिमना प्रथम, हर्रैया क्षेत्र की अनुप्रिया द्वितीय तथा बस्ती उत्तरी की मुस्कान तृतीय, सीनियर बालक ट्रिपल जंप में बस्ती दक्षिणी के सरफराज प्रथम, बस्ती दक्षिणी के राम आशीष द्वितीय और भानपुर के  जितेंद्र तृतीय, सीनियर बालक जैवलिन थ्रो में बस्ती दक्षिणी के आकर्ष यादव प्रथम, बस्ती उत्तरी के अमन द्वितीय तथा भानपुर के संजीव तृतीय स्थान पर रहे। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विनोद प्रकाश वर्मा ने कहा कि विद्यालय के प्रबन्धक वैभव सिंह, शारीरिक शिक्षक और जनपद के समस्त शिक्षकों के विशेष सहयोग से 69 वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन सम्भव हुआ है। संचालन वेद प्रकाश द्विवेदी ने किया।
इस अवसर पर सरोज मिश्र, अमरनाथ सिंह, भावेश पाण्डेय, अखिलेश सिंह, रवीश मिश्र, मुन्ना सिंह, मनोज कुमार पाण्डेय, शारीरिक शिक्षक अमरनाथ मौर्या, प्रभाकर ओझा, अमित कुमार यादव, रमेश चंद्र गुप्ता, माता प्रसाद तिवारी, अजय कुमार वर्मा, विवेक कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार, अखिलेश वर्मा, शैलेंद्र  कुमार, सुभाष यादव, मनोज राय, हरीश सिंह, गीता उपाध्याय, कृष्ण कुमार पाठक, नाजिया, नवनीत कुमार पाण्डेय, डॉ सुनील विश्वकर्मा, बीरेंद्र कुमार सुमन, पप्पू, अमरेन्द्र कुमार सिंह, यशवंत सिंह, राम जी, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, अजय प्रताप, मनोज कुमार प्रजापति, जुगल किशोर, सर्वेश कुमार पाण्डेय, दुर्गेश कुमार सिंह, राजदीपक पाण्डेय, राजेश कुमार मोर्या, पुष्पा चतुर्वेदी, माधव प्रसाद, कृपा शंकर, अभिषेक कुमार सिंह, शिवाजी सिंह, वीरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, दयाराम, कन्हैया लाल, प्रदीप कुमार, दिग्विजय सिंह, विनोद कुमार सिंह, विजय प्रताप सिंह, सुरेश कुमार दुबे, शशांक शेखर सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, उमेश चन्द्र पाण्डेय, शालिनी सिंह, अरविंद कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रताप सिंह, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

डिनर में बना लें प्रोटीन से भरपूर हरी मूंग दाल की सब्जी

हरी मूंग दाल की सब्जी : हरी मूंग की दाल तो आप खाते ही हैं लेकिन क्या अपने हरी मूंग...
खाना पकाना 
डिनर में बना लें प्रोटीन से भरपूर हरी मूंग दाल की सब्जी

राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत के कितने करीब पहुंचा BJP का NDA गठबंधन

बहुमत: राज्यसभा की 27 सीटों पर चुनाव के बाद उच्च सदन का गणित काफी हद तक BJP की लीडरशिप वाले...
राष्ट्रीय 
राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत के कितने करीब पहुंचा BJP का NDA गठबंधन

 बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी प्रकरण पूरी तस्वीर से हटा दिया पर्दा

वैभव सूर्यवंशी:वैभव सूर्यवंशी इस वक्त चर्चा में हैं। श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के एक मैच के बाद...
खेल 
 बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी प्रकरण पूरी तस्वीर से हटा दिया पर्दा

AI: को लेकर क्या एंथ्रोपिक के लोगन ग्राहम की बात सच हो जाएगी?

नई दिल्ली। अमेरिकी सरकार ने एंथ्रोपिक के सबसे खतरनाक AI टूल मायथॉस के सेफ वर्जन ‘फेबल 5’ और ‘मायथॉस 5’...
AI: को लेकर क्या एंथ्रोपिक के लोगन ग्राहम की बात सच हो जाएगी?

 भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी और मजबूत संबंध :मैक्रों

पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के समापन पर हिंदी में विदाई संदेश...
अंतर्राष्ट्रीय 
 भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी और मजबूत संबंध :मैक्रों

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में किसके आदेश पर ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

फिरोजाबाद, सुहागनगरी में लगभग 1 सफ्ताह से ऑटो व ई रिक्शा चालकों द्वारा किराया में बृद्धि कर सवारियों को लूटा...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में किसके आदेश पर ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

हज से लौटने पर किया गया स्वागत

   बदायूं। शहर के मोहल्ला फरशोरी टोला निवासी सुहैल फरशोरी अपनी पत्नी के साथ 3 मई को हज की पवित्र यात्रा...
उत्तर प्रदेश 
हज से लौटने पर किया गया स्वागत

डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस

एलडीए ने सिंचाई विभाग की जमीन बताकर अवैध घोषित किया
उत्तर प्रदेश 
डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस