रुक्मिणी विवाह प्रेम भक्ति और सत्य की जीत का संदेश

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - बस्ती कांवरिया संघ चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन रुक्मिणी विवाह, गोवर्धन पर्वत उठाने, दहेज प्रथा को रोकने व प्रभु से संबंध बनाने के प्रसंग पर चर्चा की और लघु वीडियो फिल्म भी दिखाई। कथा व्यास शिवबली चौबे महराज ने बताया कि रुक्मिणी विवाह की कथा वास्तव में प्रेम, भक्ति, और सत्य की जीत का प्रतीक है। भगवान कृष्ण और रुक्मिणी की प्रेम कहानी हमें सिखाती है कि सच्चा प्रेम और भक्ति हमेशा जीतती है, चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों।
रुक्मणी विदर्भ के राजा भीष्मक की पुत्री थी। रुक्मणी भगवान कृष्ण से प्रेम करती थी, लेकिन उसके भाई रुक्म ने उसका विवाह शिशुपाल से तय कर दिया था। रुक्मणी ने कृष्ण को एक पत्र लिखकर अपनी स्थिति बताई और उन्हें अपनी रक्षा करने के लिए कहा। कृष्ण ने रुक्मणी को बचाने के लिए एक योजना बनाई। उन्होंने रुक्मणी के विवाह के दिन शिशुपाल के साथ लड़ाई की और रुक्मणी को अपने साथ ले गए। इस प्रकार, कृष्ण और रुक्मणी का विवाह हुआ। रुक्मणी विवाह का प्रसंग भगवान कृष्ण और रुक्मणी की प्रेम कहानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह कथा प्रेम, भक्ति, और सत्य की जीत का संदेश देती है।
उन्होंने बताया कि स्त्री या पुरुष को निर्वस्त्र स्नान नहीं करना चाहिए। पद्मपुराण में उस घटना का जिक्र है जब नदी में निर्वस्त्र होकर स्नान करने के लिए गोपियां जाती हैं और तब उनके वस्त्र श्रीकृष्ण चुरा लेते  हैं। गोपियां, श्रीकृष्ण से बहुत प्रार्थना करती हैं कि वे उनके वस्त्र उन्हें लौटा दें लेकिन श्रीकृष्ण उन्हें स्वयं जल से बाहर निकलकर वस्त्र लेने के लिए कहते हैं। इस पर गोपियां उनसे विनम्रता से कहती हैं कि वे नग्नावस्था में जल से बाहर नहीं आ सकतीं तो श्रीकृष्ण उनसे कहते हैं कि तुम निर्वस्त्र होकर स्नान करने गई ही क्यों थी? गोपियों ने उत्तर दिया कि जब वे स्नान करने जा रही थीं तो वहां कोई नहीं था।
श्रीकृष्ण ने उनसे कहा, ऐसा तुम्हें लगता है। क्योंकि आसमान में उड़ रहे पक्षियों ने तुम्हें नग्नावस्था में देखा, जमीन पर छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़ों ने तुम्हें निर्वस्त्र देखा, यही नहीं पानी के जीवों ने और साथ ही स्वयं वरुण देव ने तुम्हें निर्वस्त्र देखा है। दहेज प्रथा का सामाजिक बहिष्कार करने की सलाह दी। बेटियों से बड़ा कोई धन नहीं है. इन्हें अच्छे संस्कार दें। दहेज में धन नहीं धार्मिक पुस्तकें पुस्तक दीजिए।
इस दौरान विवेक गिरोत्रा, संजय द्विवेदी, सुनील कुमार गुप्ता, गौरव साहू, सरदार प्रभुप्रीत सिंह, राजन गुप्ता, राम विनय पाण्डेय, पंकज त्रिपाठी, सूर्य कुमार शुक्ला, आनंद राजपाल,रोहन गुप्ता, विजय गुप्ता, दिनेश चंद्र जायसवाल, संतोष कुमार सिंह, धुव कुमार गुप्ता, रविंद्र तिवारी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

ग्वालियर। देशभर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में...
मध्य प्रदेश 
120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखने लगा है। शुक्रवार को...
मध्य प्रदेश 
मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी

झांसी। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और कैचमेंट एरिया में तेज बरसात के चलते बेतवा नदी का...
उत्तर प्रदेश 
बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी