यूपी में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी आरपीआई: रामदास आठवले 

25 सीटों की मांग, नहीं मानी तो अकेले उतरने के संकेत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बंगाल में एनडीए सरकार बनने का भी किया दावा

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री और रामदास आठवले ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले), भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का महत्वपूर्ण घटक है और राज्य में भी गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई जा रही है।

लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में आठवले ने बताया कि उनकी पार्टी प्रदेश में संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है। ब्लॉक स्तर तक कार्यकतार्ओं को सक्रिय किया जा रहा है, ताकि चुनाव के समय जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि आरपीआई (आठवले) ने गठबंधन में 25 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि यदि सीटों को लेकर सहमति नहीं बनती है तो पार्टी अकेले भी चुनाव मैदान में उतर सकती है।

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान ये खबर भी पढ़े : एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

आठवले ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की दलित बहुल सीटों पर उनकी पार्टी की मजबूत पकड़ है और इन क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन की पूरी संभावना है। उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर विरोध करने का आरोप लगाते हुए उन्हें महिला विरोधी बताया। वहीं बहुजन समाज पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी का जनाधार काफी कमजोर हो चुका है।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दलित बहुल गांवों में समाज भवन बनाने की मांग की। उनका कहना था कि इन भवनों का संचालन स्थानीय दलित समुदाय को सौंपा जाना चाहिए, जिससे सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

पश्चिम बंगाल के चुनावी परिदृश्य पर टिप्पणी करते हुए आठवले ने कहा कि इस बार राज्य में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए वहां सरकार बनाने में सफल होगा और ममता बनर्जी की पार्टी को जनता करारा जवाब देगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दुर्गापुर एसबीएसटीसी डिपो में मिथेन गैस सर्वे को लेकर विवाद, अनुमति प्रक्रिया पर उठे सवाल

एसबीएसटीसी डिपो में मिथेन गैस की तलाश के लिए खुदाई शुरू। संचालन बोर्ड नहीं होने के बावजूद निजी कंपनी को...
पश्चिम बंगाल 
दुर्गापुर एसबीएसटीसी डिपो में मिथेन गैस सर्वे को लेकर विवाद, अनुमति प्रक्रिया पर उठे सवाल

अन्नपूर्णा योजना की राशि में देरी पर बढ़ा महिलाओं का आक्रोश, मुख्यमंत्री ने मांगे दो महीने

कई जिलों में अन्नपूर्णा योजना की राशि समय पर नहीं पहुंचने से नाराजगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सामाजिक कल्याण...
पश्चिम बंगाल 
अन्नपूर्णा योजना की राशि में देरी पर बढ़ा महिलाओं का आक्रोश, मुख्यमंत्री ने मांगे दो महीने

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कौशाम्बी।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा अभियान के तहत)...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति और विश्व...
उत्तर प्रदेश 
समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

लखनऊ।अलीगंज के सेक्टर-डी में बिल्डिंग में बीते 22 जून को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 15 लोगों...

एसपी के निर्देश पर 153 वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर सुनी समस्याएं, मौके पर किया समाधान

अलावल देवरिया (गोण्डा)। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए गोंडा पुलिस ने एक अनोखी पहल की...
उत्तर प्रदेश 
एसपी के निर्देश पर 153 वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर सुनी समस्याएं, मौके पर किया समाधान