सड़क हादसे में सगे भाइयों की मौत, पिकअप चालक गंभीर घायल

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश जनपद जालौन के कुठौंद क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपीडा एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए औरैया जनपद के 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। वहीं मृत भाइयों के शवों का औरैया कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब पांच बजे पड़ोसी जनपद जालौन के कौंच निवासी नसीर (26) और उनके बड़े भाई शहीद (48) बाइक से किसी कार्य से जा रहे थे। कुठौंद थाना क्षेत्र में हाईवे पर सामने से आ रही पिकअप से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों भाई और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

रामपुरखास को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र बनाने के लिए परियोजनाओं का तेजी से जारी दिखेगा संचालन- मोना ये खबर भी पढ़े : रामपुरखास को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र बनाने के लिए परियोजनाओं का तेजी से जारी दिखेगा संचालन- मोना

हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को औरैया जनपद के 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने बाइक सवार सगे भाई नसीर और शहीद को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिकअप चालक शेर सिंह निवासी ललितपुर की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली औरैया के प्रभारी राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बांकीपुर उपचुनाव: 3 बजे तक 27.82 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण ढंग से जारी वोटिंग

उपचुनाव के लिए कुल 422 मतदान केंद्र पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह से शांतिपूर्ण जारी है।...
बिहार 
बांकीपुर उपचुनाव: 3 बजे तक 27.82 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण ढंग से जारी वोटिंग

स्वदेशी दूरसंचार नवाचार को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु में खुला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

स्वदेशी दूरसंचार अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने स्वदेशी दूरसंचार अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के...
राष्ट्रीय 
स्वदेशी दूरसंचार नवाचार को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु में खुला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

बस्ती : मार्ग दुर्घटना में कांग्रेस नेता के पुत्र समेत दो की मौत

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बस्ती : मार्ग दुर्घटना में कांग्रेस नेता के पुत्र समेत दो की मौत

उत्तर प्रदेश

बस्ती : मार्ग दुर्घटना में कांग्रेस नेता के पुत्र समेत दो की मौत

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बस्ती : मार्ग दुर्घटना में कांग्रेस नेता के पुत्र समेत दो की मौत