यूपी के लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश, मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश

खराब मौसम को लेकर सीएम योगी की अपील, कहा- सतर्क रहें प्रदेशवासी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। आंधी, तेज हवाओं और बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने देर रात जारी बयान में लोगों को आगाह किया था। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए। किसानों से अपनी फसल और पशुधन का भी ख्याल रखने की अपील की है।

हाइवे पर ट्रक चालकों के मोबाइल चुराने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : हाइवे पर ट्रक चालकों के मोबाइल चुराने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

बच्चों को घर के अंदर रखने की मुख्यमंत्री ने की अपील

मुख्यमंत्री योगी ने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि खराब मौसम के दौरान बच्चों को घर के अंदर ही रखें। वहीं प्रशासन को भी पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलाधिकारियों, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। राहत और बचाव टीमों को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके। सरकार हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है, लेकिन जनता का सहयोग बेहद जरूरी है।

प्रदेश के मौसम केंद्र ने कई जिलों में भारी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। खासकर तराई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में इसका अधिक असर देखने को मिल सकता है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अपनी बेटी को दें ये ट्रेंडी और मॉडर्न नेम्स

बेटी :अपनी बेटी कानाम ऐसा रखे जिससे लोगो में एक अलग जुड़ाव महसूस हो। अच्छे ब्यक्तित्व को दर्शाये और छोटा...
नारी व बाल जगत 
अपनी बेटी को दें ये ट्रेंडी और मॉडर्न नेम्स

पनीर और ओट्स का कॉम्बिनेशन बनाएगा डिनर को हेल्दी

नीर ओट्स हाई प्रोटीन डिनर:रात में अगर आप कुछ हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर खाना चाहते हैं तो पनीर ओट्स...
खाना पकाना 
पनीर और ओट्स का कॉम्बिनेशन बनाएगा डिनर को हेल्दी

सोने की कीमतें टॉप गियर में

सोने की कीमतें: सोने की कीमतें टॉप गियर में रफ्तार पकड़ रही है। बीते कई दिनों से सोने की कीमतों...
कारोबार 
सोने की कीमतें टॉप गियर में

 पहली डिजिटल लोकल पास सुविधा टोल प्लाजा पर शुरू 

टोल प्लाजा : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल FASTag लोकल पास...
राष्ट्रीय 
 पहली डिजिटल लोकल पास सुविधा टोल प्लाजा पर शुरू 

भोपालः कलेक्टर की पहल पर 35 साल बाद 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला न्याय

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के प्रयासों से मंगलवार को निशातपुरा में करीब 20 करोड़...
राज्य  मध्य प्रदेश 
भोपालः कलेक्टर की पहल पर 35 साल बाद 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला न्याय

उत्तर प्रदेश

वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

गाजियाबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के खिलाफ गाजियाबाद कोर्ट में शिकायत दाखिल

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में दो दिन से लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और जलभराव को देखते हुए...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

दो वर्ष से स्कूल से गायब शिक्षिका, विभाग की निगरानी पर सवाल

देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना विकासखंड के विशुनपुर कला स्थित प्राथमिक विद्यालय महुआबारी में सहायक अध्यापिका की कथित तौर पर...
उत्तर प्रदेश 
दो वर्ष से स्कूल से गायब शिक्षिका, विभाग की निगरानी पर सवाल