यूपी में आने वाले सात दिनों के मध्य बारिश के आसार

आज और 18 अगस्त को तेज बारिश-गरज की चेतावनी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में एक पुनः मानसून सक्रिय बना हुआ है। आगामी सात दिनों के मध्य प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में अगले सात दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। ऐसा सोमवार को क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ की ओर से जारी पूर्वानुमान है । इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 17 और 18 अगस्त को कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 18 अगस्त को भी दोनों हिस्सों में बारिश का दौर बना रहेगा।पूर्वी यूपी में 20 अगस्त को भी भारी बारिश के आसारमौसम विभाग का ऐसा पूर्वानुमान मुताबिक 19 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जबकि पूर्वी हिस्से में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 20 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने तथा कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।21 और 22 अगस्त को पश्चिमी तथा पूर्वी दोनों हिस्सों में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। 23 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से रहें सावधानडॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि बारिश के साथ कई स्थानों पर मेघगर्जन और बिजली चमकने की स्थिति बन सकती है। ऐसे मौसम में लोगों को खुले स्थानों, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए। किसानों को भी खेतों में काम करते समय मौसम में बदलाव पर नजर रखने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचना भी जरूरी है।

नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू ये खबर भी पढ़े : नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

उन्होंने कहा कि लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ उमस से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि निचले इलाकों में जलभराव और तेज बारिश वाले क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए लोगों को मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान और चेतावनियों पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

दो महीने बाद अपने नेता प्रमोद के स्वागत में उमड़ा रामपुरखास, पुष्पवर्षा के बीच गूंजे जिन्दाबाद के नारे

लालगंज, प्रतापगढ़। दो महीने के अंतराल के बाद अपने नेता राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी को पाकर रामपुरखास सोमवार को भावुक...
दो महीने बाद अपने नेता प्रमोद के स्वागत में उमड़ा रामपुरखास, पुष्पवर्षा के बीच गूंजे जिन्दाबाद के नारे

इंडोनेशिया में भूकंप ने मचाई तबाही, मृतकों का आंकड़ा 54 पहुंचा

प्रभावित इलाकों में सरकार का राहत और बचाव अभियान जारी जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा (एनटीटी) प्रांत में शनिवार...
अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया में भूकंप ने मचाई तबाही, मृतकों का आंकड़ा 54 पहुंचा

तुलसी साहित्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

देवरिया। तुलसी जयंती के अवसर पर सोमवार को नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया की ओर से तुलसी साहित्य प्रतियोगिता का आयोजन...
उत्तर प्रदेश 
तुलसी साहित्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

जेलेंस्की का दावा- यूक्रेन में 437 नागरिक मारे गए, जबकि 2,610 घायल

जेलेंस्की ने यूएन रिपोर्ट का दिया हवाला कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की एक...
अंतर्राष्ट्रीय 
जेलेंस्की का दावा- यूक्रेन में 437 नागरिक मारे गए, जबकि 2,610 घायल

उत्तर प्रदेश

तुलसी साहित्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

देवरिया। तुलसी जयंती के अवसर पर सोमवार को नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया की ओर से तुलसी साहित्य प्रतियोगिता का आयोजन...
उत्तर प्रदेश 
तुलसी साहित्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में धूमधाम से मना तीज उत्सव, वर्णिका जैन बनीं मिस तीज क्वीन

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में रविवार को रश्मि चौधरी के संयोजन में तीज उत्सव एवं लाइफस्टाइल एग्जीबिशन...
उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में धूमधाम से मना तीज उत्सव, वर्णिका जैन बनीं मिस तीज क्वीन

नगर पालिका कार्यालय में एडीएम का औचक निरीक्षण, पांच कर्मचारी मिले नदारद

—लंबे समय से मेडिकल अवकाश वालों का होगा मेडिकल बोर्ड से परीक्षण
उत्तर प्रदेश 
नगर पालिका कार्यालय में एडीएम का औचक निरीक्षण, पांच कर्मचारी मिले नदारद