तुलसी साहित्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
निबंध में वर्षा द्विवेदी व अश्विन सिंह, भाषण में स्तुति मिश्रा और सुपठन में हरिओम जायसवाल रहे अव्वल
देवरिया। तुलसी जयंती के अवसर पर सोमवार को नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया की ओर से तुलसी साहित्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के निबंध वर्ग में देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वर्षा द्विवेदी और नेशनल पब्लिक स्कूल सौंदा के अश्विन सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। सनबीम स्कूल सौंदा की पलक मिश्रा और गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आकांक्षा पाण्डेय द्वितीय तथा देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अंकित मौर्य और सनबीम स्कूल सौंदा की आंचल तृतीय स्थान पर रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्तुति मिश्रा प्रथम, नेशनल पब्लिक स्कूल सौंदा की श्रेया सिंह द्वितीय और नेशनल पब्लिक स्कूल चांदपार भटनी की अनन्या त्रिपाठी तृतीय रहीं। प्रांशु मिश्रा, मांगलिक मिश्रा, आराध्या पाठक और अंशिका मणि त्रिपाठी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कनिष्ठ वर्ग की सुपठन प्रतियोगिता में सरस्वती वरिष्ठ विद्या मंदिर के हरिओम जायसवाल प्रथम, सनबीम स्कूल सौंदा की आर्या सिंह द्वितीय और सरस्वती वरिष्ठ विद्या मंदिर के आयुष मिश्र तृतीय रहे। सांत्वना पुरस्कार विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों को प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती वरिष्ठ विद्या मंदिर, नेशनल पब्लिक स्कूल सौंदा, आरबीटी विद्यालय, सेवा समिति बनवारीलाल इंटर कॉलेज, कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नेशनल पब्लिक स्कूल चांदपार भटनी, सनबीम स्कूल और गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
निर्णायक मंडल में डॉ. शकुंतला दीक्षित, डॉ. सुधांशु शुक्ल, डॉ. राजेश मिश्र, डॉ. रजनी श्रीवास्तव और सुश्री आभा मिश्रा शामिल रहीं। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. अभय द्विवेदी ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी, रवींद्र नाथ तिवारी, इंद्र कुमार दीक्षित, दिनेश कुमार तिवारी, कौशल कुमार मिश्र समेत सभा के अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। संपूर्ण कार्यक्रम नागरी प्रचारिणी सभा के मंत्री डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी की देखरेख में संपन्न हुआ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय प्रेम शकर मणि वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में देवरिया व्यूरो के रूप में कार्यरत हैं। सटीक भाषा, तथ्यपरक संपादन और समाचारों को संतुलित रूप देने की उनकी क्षमता उनकी पहचान है।
