सीएम योगी ने बढ़ाया कोटेदारों का मान, अब ‘अन्नपूर्णा भवन संचालक’ के नाम से होगी पहचान

लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल, प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं को सौगात, जिले के 1,486 कोटेदार होंगे लाभान्वित।

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,17 अगस्त(तरुणमित्र)। उचित दर विक्रेताओं के लिए सोमवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया। प्रदेश सरकार ने कोटेदारों का लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल कर दिया। साथ ही उचित दर दुकानों के संचालकों को नई पहचान देते हुए उन्हें ‘अन्नपूर्णा भवन संचालक’ के नाम से जाने की घोषणा की। लाभांश बढ़ने से जिले के 1,486 उचित दर विक्रेता सीधे लाभान्वित होंगे।
 
कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि और सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक व्यवस्था का भी शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक योगेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, डीएम अंजनी कुमार सिंह और जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और उचित दर विक्रेताओं ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन सुना।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उचित दर विक्रेताओं के हितों का लगातार ध्यान रख रही है। लाभांश में वृद्धि से उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा। उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका है। कहा कि सीएम ने उचित दर विक्रेताओं का मान बढ़ाते हुए उन्हें नई पहचान देने की घोषणा की। अब उचित दर दुकानों से जुड़े संचालकों को ‘अन्नपूर्णा भवन संचालक’ के नाम से जाना जाएगा।
 
भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि लाभांश में वृद्धि का निर्णय कोटेदारों के हित में महत्वपूर्ण कदम है। इससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिलने के साथ सम्मान और मनोबल भी बढ़ेगा। नई पहचान उनके कार्य की महत्ता को और प्रतिष्ठा प्रदान करेगी। 
 
डीएसओ सीमा त्रिपाठी ने कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लाभांश में वृद्धि सरकार की ओर से उचित दर विक्रेताओं के परिश्रम का सम्मान है। इससे न केवल उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में उनका उत्साह भी बढ़ेगा।
 
कोटेदारों ने सरकार का जताया आभार
 
उचित दर विक्रेताओं का लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किए जाने पर कोटेदार संगठन के जिलाध्यक्ष करनपाल सिंह, सहित अन्य पदाधिकारियों ने सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बढ़े हुए लाभांश से कोटेदारों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। ‘अन्नपूर्णा भवन संचालक’ नाम दिए जाने का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि यह निर्णय कोटेदारों के सम्मान और प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

मौसम अलर्ट: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का आसार, दिल्ली में राहत

मध्य भारत में 18 से 21 अगस्त के दौरान झमाझम बारिश होने के आसार  नई दिल्ली। देश भर में मानसून...
राष्ट्रीय 
मौसम अलर्ट: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का आसार, दिल्ली में राहत

महिलाओं की सुरक्षा को योगी सरकार की नई मजबूती

मिशन शक्ति के ‘संबल’ के तहत केंद्र से मिली दूसरी किस्त, महिला सहायता तंत्र को और प्रभावी बनाने की दिशा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिलाओं की सुरक्षा को योगी सरकार की नई मजबूती

मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा , स्वास्थ होगी रोली 

लखनऊ। मां अपनी बच्चे की खुशियों के लिए हर बाधा को पीछे छोड़ देती है। यह सोमवार को भी चरितार्थ...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा , स्वास्थ होगी रोली 

अमर पाल मौर्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बनने पर भाजपा कार्यालय में जश्न

प्रतापगढ़। राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद प्रतापगढ़ में...
उत्तर प्रदेश 
अमर पाल मौर्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बनने पर भाजपा कार्यालय में जश्न

जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: डीएम

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता 