राधेश्याम प्रजापति ने संभाली प्रेस क्लब गोरखपुर की कमान

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत होने पर पत्रकारों ने दी बधाई, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

गोरखपुर। प्रेस क्लब गोरखपुर में उत्पन्न हुई आकस्मिक परिस्थितियों के बीच प्रेस क्लब गोरखपुर की कार्यकारिणी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं उपाध्यक्ष श्री राधेश्याम प्रजापति को संस्था का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 

 यह जानकारी प्रेसक्लब गोरखपुर के प्रशासनिक संरक्षक  रत्नाकर सिंह ने दिया. उन्होंने बताया कि  राधेश्याम दोनों पद का कार्यभार देखेंगे. इस घोषणा पर कार्यालय में उन्हें माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया.  राधेश्याम के मनोनयन पर पत्रकारों एवं प्रेस क्लब के सदस्यों में खुशी की लहर है तथा उन्हें विभिन्न माध्यमों से बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
 बधाई देते हुए वरिष्ठ पत्रकार उदय प्रकाश पांडे, मनोज श्रीवास्तव गणेश, ओंकारनाथ सिंह,राजेश मणी,दुर्गेश बजाज, अरुण कुमार सिंह, अरकान आलम,अजीत सिंह, सील वर्धन प्रताप सिंह, वहाब खान, जयप्रकाश प्रजापति, शशांक श्रीवास्तव, मुर्तुजा हुसैन रहमानी सहित   
प्रेस क्लब के तमाम सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री प्रजापति अपने नए दायित्व का निर्वहन भी पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ करेंगे। साथ ही वे संगठन की गरिमा और परंपराओं को बनाए रखते हुए सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे तथा पत्रकार हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
सदस्यों ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने में सभी की सहभागिता सुनिश्चित होगी तथा संगठन में स्वस्थ संवाद और सहयोग की भावना को और मजबूती मिलेगी।
 पत्रकारों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और पत्रकारिता के मूल्यों को और सशक्त बनाएगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ये खबर भी पढ़े : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

झांसी में भीषण अग्निकांड ने मचाई तबाही, पुलिस चौकी समेत दस प्रतिष्ठान जलकर खाक

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बंगरा कस्बे में देर रात हुए भीषण अग्निकांड ने भारी तबाही मचा दी।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में भीषण अग्निकांड ने मचाई तबाही, पुलिस चौकी समेत दस प्रतिष्ठान जलकर खाक

उत्तर प्रदेश

झांसी में भीषण अग्निकांड ने मचाई तबाही, पुलिस चौकी समेत दस प्रतिष्ठान जलकर खाक

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बंगरा कस्बे में देर रात हुए भीषण अग्निकांड ने भारी तबाही मचा दी।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में भीषण अग्निकांड ने मचाई तबाही, पुलिस चौकी समेत दस प्रतिष्ठान जलकर खाक