उन्नाव के डिप्टी सीवीओ हरिओम पटेल की कार्यशैली चर्चाओं में

मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज की नाराजगी के बाद सीवीओ ने डिप्टी सीवीओ हरिओम पटेल से मांगा स्पष्टीकरण

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

वायरल तस्वीरों, योजनाओं की जांच और विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर उठ सवाल

उन्नाव। पशुपालन विभाग में तैनात उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (डिप्टी सीवीओ) डॉ. हरिओम पटेल की कार्यशैली एक बार फिर चर्चाओं में है। विभागीय सूत्रों के अनुसार उन्हें विभिन्न योजनाओं के नोडल अधिकारी के साथ-साथ सदर पशु चिकित्सालय के प्रभारी डिप्टी सीवीओ की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसके अलावा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) के अवकाश पर रहने के दौरान उन्हें प्रभारी सीवीओ का कार्यभार भी दिया जाता रहा है।
कुछ समय पूर्व डॉ. हरिओम पटेल की सीवीओ की कुर्सी पर बैठे हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। मामले को लेकर चर्चा का दौर चला, हालांकि खबर प्रकाशित होने के बाद भी लंबे समय तक किसी प्रकार की जवाबदेही तय नहीं की गई। बाद में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कृतिराज की सख्ती के बाद उनसे स्पष्टीकरण मांगे जाने की चर्चा रही।
इसी बीच डिप्टी सीवीओ की एक अन्य तस्वीर भी वायरल हुई, जिसमें उनकी कुर्सी के पास बीयर कैन दिखाई देने का दावा किया गया। मामले को लेकर डॉ. पटेल ने मीडिया में बयान देते हुए मुकदमा दर्ज कराए जाने की बात कही थी। हालांकि कोतवाली प्रभारी द्वारा मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि न किए जाने की चर्चा भी सामने आई।
वहीं बकरी पालन एवं भेड़ पालन योजनाओं में लाभार्थियों के चयन को लेकर भी समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। शिकायतों के बाद शासन स्तर से जांच के निर्देश दिए गए थे। हालांकि जांच की वर्तमान स्थिति और उसके निष्कर्षों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है।
मामले में विभिन्न आरोपों और चर्चाओं के बीच विभागीय अधिकारियों की ओर से स्पष्ट स्थिति सामने आने का इंतजार है। वहीं विभागीय कार्यप्रणाली और जांचों के परिणामों को लेकर भी लोगों की निगाहें बनी हुई हैं। पूरे मामले को लेकर जब सीवीओ डॉक्टर विनोद कुमार को फोन मिलाया तो उनसे बात नहीं हो सकी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

संघर्ष समिति ने की उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेने मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने गुरुवार को पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ.आशीष गोयल को ज्ञापन...
उत्तर प्रदेश 
संघर्ष समिति ने की उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेने मांग

केजीएमयू के लिंब सेंटर में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

लखनऊ। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरूवार को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के पीएमआर आरएमसी विभाग में...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू के लिंब सेंटर में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने हजरतगंज थाने में दी तहरीर

प्रमुख सचिव पर अवैध नियुक्ति कर भ्र्ष्टाचार के आरोप
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने हजरतगंज थाने में दी तहरीर

शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए बनेगा रोडमैप

— नवजात देखभाल मंथन में निकल कर आए कई अहम बिंदु  
उत्तर प्रदेश 
शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए बनेगा रोडमैप

कैंसर संस्थान व कर्मचारी राज्य बीमा निगम के बीच एमओयू

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान और कर्मचारी राज्य बीमा निगम,ईएसआईसी के मध्य गुरुवार को एक महत्वपूर्ण एमओयू पर...