संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के आदेश के क्रम में आज दिनांक 05.07.2026 को थाना महुली का क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र* द्वारा त्रैमासिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, भोजनालय, बैरक, शस्त्रागार एवं अन्य शाखाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन कर संबंधित अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा शस्त्रागार में उपलब्ध समस्त असलहों एवं कारतूसों (एम्युनिशन) का अभिलेखों से मिलान कराया गया तथा उनकी सुरक्षित देखरेख एवं रख-रखाव की समीक्षा की गई । साथ ही थाना के विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की प्रविष्टियों का मिलान कर उन्हें अद्यतन एवं त्रुटिरहित रखने के निर्देश दिए गए । थाना परिसर में लंबे समय से खड़े वाहनों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विधिक प्रक्रिया के अनुरूप शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे थाना परिसर सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ बना रहे।
निरीक्षण के दौरान महिला कांस्टेबल ललिता द्वारा असलहों के संबंध में उत्कृष्ट जानकारी प्रदर्शित करते हुए शस्त्रों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खोलने एवं पुनः जोड़ने (Stripping & Assembling) का कुशल प्रदर्शन किया गया । म0का0 की दक्षता, आत्मविश्वास एवं तकनीकी जानकारी से प्रभावित होकर क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा सराहना करते हुए "गुड एंट्री" प्रदान की गयी तथा अन्य पुलिसकर्मियों को भी नियमित प्रशिक्षण एवं अभ्यास के माध्यम से अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
महोदय ने थाना परिसर एवं कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा अनुशासित कार्य वातावरण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त पुलिस टीम की सराहना की। निरीक्षण के अंत में उन्होंने निर्देशित किया कि जनसुनवाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है । प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उसकी शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की सतत निगरानी, महिला सुरक्षा, विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
"जनता का विश्वास, पुलिस का प्रयास" – इसी मूल मंत्र के साथ थाना महुली पुलिस जनसेवा, कानून-व्यवस्था एवं नागरिक सुरक्षा के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी।