बरसात से पहले ही बढ़ी बिजली ब्रेकडाउन की समस्या, लो वोल्टेज से भी परेशान उपभोक्ता
मोहम्मद अय्यूब
उतरौला( बलरामपुर)। प्रचंड गर्मी के बाद अब बरसात के आगमन के साथ ही उतरौला नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की समस्या बढ़ गई है। कुछ छिटपुट बूंदाबांदी में ही 33 हजार और 11 हजार की हाई टेंशन लाइनों पर खर-पतवार और पेड़ों की शाखाएं टच होने से आपूर्ति बाधित हो रही है। अभी बरसात पूरी तरह शुरू भी नहीं हुई है, ऐसे में घनघोर बारिश में आपूर्ति कैसे सुनिश्चित होगी यह बड़ा सवाल है।
पेड़ों की शाखाएं और खर-पतवार बने कारण
विद्युत विभाग के अनुसार लाइनों के आसपास उगी झाड़ियों और पेड़ों की बढ़ी हुई शाखाओं के तारों से स्पर्श कर जाने के कारण आए दिन ब्रेकडाउन हो रहे हैं। जरा सी हवा और बारिश में फॉल्ट आ जाता है, जिससे नगर के साथ देहात क्षेत्रों की बिजली घंटों गुल रहती है।
ये खबर भी पढ़े : लखनऊ समेत पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश, आंधी के बाद मौसम हुआ सुहाना, गर्मी और उमस से मिली राहतलो वोल्टेज बनी गंभीर समस्या
शहर के साथ विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। वोल्टेज कम रहने के कारण पंखे, कूलर और अन्य उपकरण सही से नहीं चल पा रहे हैं। लोगों को उमस भरी गर्मी और बरसात दोनों में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
इस समस्या को देखते हुए विभाग द्वारा विद्युत उपकेंद्रों पर बड़े क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि लाइनों की कटाई-छंटाई और मेंटेनेंस का काम भी युद्धस्तर पर कराया जा रहा है, ताकि बरसात में ब्रेकडाउन की घटनाएं कम हो सकें। उपभोक्ताओं ने विभाग से मांग की है कि मानसून से पहले लाइन के आसपास के पेड़ों की छंटाई और जरूरी मरम्मत कार्य जल्द पूरा किया जाए, ताकि बरसात में निर्बाध बिजली मिल सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
