शासन की प्राथमिकताओं, योजनाओं को धरातल पर उतारना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी
जौनपुर । यूपी के जौनपुर में नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन० ने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने कोषागार कार्यालय पहुंचकर समस्त आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कीं।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं और योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि शिकायत निवारण प्रणाली के अंतर्गत आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
