24 घंटे में 3 हत्याएं करने वाला साइको किलर मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिस कर्मी घायल

सेना की नौकरी छोड़ने के बाद शराब का लती किलर का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बीते 24 घंटे ने एक खौफनाक सिलसिले को जन्म दिया, जिसने पूरे जनपद को दहला दिया। पूर्व सैनिक गुरप्रीत सिंह ने रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक तीन बेगुनाहों की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।

अंत में रविवार देर शाम खुद भी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने ‘साइको किलर’ करार दिया और इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हाे गए।

चंदौली जिले में घटना की शुरूआत हुई जब रविवार सुबह करीब 6:45 बजे पं.दीन दयाल उपाध्याय (मुगलसराय)-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में गलती से गुरप्रीत सिंह चढ़ गया।

अंबेडकर अस्थि कलश हटाने की कवायद पर विरोध तेज, राष्ट्रपति और पीएम को भेजेंगे ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : अंबेडकर अस्थि कलश हटाने की कवायद पर विरोध तेज, राष्ट्रपति और पीएम को भेजेंगे ज्ञापन

बिना किसी उकसावे के उसने बोगी में बैठे गाजीपुर निवासी 34 वर्षीय मंगरू को सिर में गोली मार दी। यह देख यात्री डरकर चीखते हुए बोगी में इधर-उधर भागे, लेकिन हत्यारा शांतिपूर्वक पैसेजर ट्रेन से उतर दूसरी ट्रेन पकड़ने में सफल रहा।

मुजफ्फरनगर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 64 वाहनों पर 27.60 लाख का जुर्माना ये खबर भी पढ़े : मुजफ्फरनगर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 64 वाहनों पर 27.60 लाख का जुर्माना

रात 1:30 बजे जम्मूतवी एक्सप्रेस में उसने बिहार के गया निवासी दिनेश साहू के सिर में गोली मार दी। दो हत्याएं और दो अलग ट्रेनाें में महज कुछ घंटों के अंतराल में कर दी।

अगले दिन सोमवार सुबह साढ़े छह बजे गुरप्रीत सिंह चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के कमलापुर स्थित जीवक अस्पताल पहुंचा। यहां वार्ड में 55 वर्षीय बिहार की रहने वाली लक्ष्मीना बिस्तर पर लेटी थीं।

लखनऊ पुलिस ने साइबर जागरुकता पर आयोजित की विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला ये खबर भी पढ़े : लखनऊ पुलिस ने साइबर जागरुकता पर आयोजित की विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला

आरोपी उपचार का बहाना बनाकर वार्ड में घुसा और महिला को भी सिर में गोली मार दी। इस बार वह भाग नहीं सका। अस्पताल के आसपास के ग्रामीणों ने उसे घेर लिया, जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

पूछताछ में गुरप्रीत सिंह ने तीनों हत्याओं की जिम्मेदारी स्वीकार की। अमृतसर (पंजाब) का निवासी, 2021 में सेना की नौकरी छोड़ने वाला यह शख्स बिहार के आरा में गार्ड की ड्यूटी कर रहा था।

उसके पास से 1 लाइसेंसी रिवाल्वर और 1 अवैध पिस्टल बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार वह शराबी था और मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था। पूछताछ में तीन राज्यों—पंजाब, बिहार और उत्तर प्रदेश—का कनेक्शन सामने आया।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। सोमवार देर रात क्राइम सीन रीक्रिएट कराते समय गुरप्रीत सिंह ने पुलिसकर्मियों की पिस्तौल छीनने की कोशिश की और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से ढेर हो गया। दो पुलिसकर्मी इस दौरान घायल हुए।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वाराणसी के वरिष्ठ अपराध संवाददाता अरशद आलम ने कहा कि तीन निर्दोष परिवारों की जिंदगी एक पागलपन ने 24 घंटे में उजाड़ दी और गुरप्रीत सिंह का भी खेल खत्म हो गया, लेकिन उसकी छोड़ी गई दहशत और सवाल लंबे समय तक गूंजते रहेंगे।

वहीं, यह घटना कई सवाल खड़े करती है। मानसिक विक्षिप्त पूर्व सैनिक के पास लाइसेंसी हथियार कैसे था ? मानसिक स्वास्थ्य की जांच में कहां चूक हुई ? ट्रेनों में सुरक्षा इंतजाम कितने लचर हैं ?

आरपीएफ और जीआरपी की गश्ती टीमें ट्रेन में घटना के समय कहाँ थी ? फिलहाल चंदौली पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम अब पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

अम्बेडकरनगर। लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग की घटना के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर जिले में...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, विद्रोही गुट ने अलग कार्यसमिति का किया ऐलान

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने पार्टी की पुनर्गठित राष्ट्रीय कार्यसमिति की सूची निर्वाचन आयोग को भेज दी...
पश्चिम बंगाल 
तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, विद्रोही गुट ने अलग कार्यसमिति का किया ऐलान

UNICEF रिपोर्ट: भारत के 97% बच्चे जलवायु संकट की चपेट में

नई दिल्ली। भारत के लगभग सभी बच्चे अब जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं से जुड़े कई खतरों का सामना कर...
नारी व बाल जगत  छत्तीसगढ़ 
UNICEF रिपोर्ट: भारत के 97% बच्चे जलवायु संकट की चपेट में

छत्तीसगढ़: ओवरटेक के दौरान पलटी मजदूरों से भरी पिकअप , 25 घायल, चालक फरार

सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवरा इलाके में सोमवार की रात मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: ओवरटेक के दौरान पलटी मजदूरों से भरी पिकअप , 25 घायल, चालक फरार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बड़ी खोज, वैज्ञानिक अन्वेषण में मिले 5 उच्च गुणवत्ता वाले हीरे

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सरायपाली क्षेत्र के बलौदा बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में किए गए वैज्ञानिक अन्वेषण के...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बड़ी खोज, वैज्ञानिक अन्वेषण में मिले 5 उच्च गुणवत्ता वाले हीरे

उत्तर प्रदेश

लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

अम्बेडकरनगर। लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग की घटना के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर जिले में...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

हज 2027: आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

   बदायूं। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधीन कार्यरत हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन...
उत्तर प्रदेश 
हज 2027: आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

सपनों की इमारत बनी मौत का मंजर: अलीगंज अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत, चीखों और धुएं में बुझ गईं जिंदगियां

लखनऊ। यह सिर्फ एक हादसा नहीं था, यह एक ऐसा मंजर था जिसने राजधानी लखनऊ की रफ्तार को कुछ घंटों...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपनों की इमारत बनी मौत का मंजर: अलीगंज अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत, चीखों और धुएं में बुझ गईं जिंदगियां

औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर सरदार के ट्यूबवेल के पास मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल