सपा की सरकार बनने पर होगा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान- प्रदीप जायसवाल

समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के पी.डी.ए. व्यापारी मण्डलीय सम्मेलन में गूंजा व्यापारियों के उत्पीड़न का मुद्दा

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - बुधवार कांे समाजवादी पार्टी व्यापार सभा का पी.डी.ए. व्यापारी मण्डलीय सम्मेलन  श्याम बाटिका मैरेज लॉन में आयोजित किया गया।  व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रघुनन्दन राम साहु की अध्यक्षता में हुये मण्डलीय सम्मेलन में व्यापारियों के उत्पीड़न, समस्याओं पर विचार के साथ ही भाजपा सरकार के दमनात्मक रवैये की कड़े शव्दों में निन्दा करते हुये वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की मजबूत सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और हितों के संरक्षण को लेकर संघर्ष के लिए एकजुट होने पर आह्वान किया।  कहा कि यापारी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है, इसलिए व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि छोटे, मध्यम और लघु व्यापारियों ने रोजगार सृजन के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बावजूद इसके आज व्यापारी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। कहा कि महंगाई, बाजार में घटती क्रय शक्ति, ऑनलाइन व्यापार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा, जीएसटी से जुड़ी जटिलताएं, अधिकारियों की अनावश्यक जांच-पड़ताल, बढ़ते व्यावसायिक खर्च और व्यापारियों की सुरक्षा जैसे मुद्दे गंभीर हैं। इसलिए छोटे व्यापारियों को ऐसा वातावरण मिलना चाहिए, जिसमें वे बिना भय और अनावश्यक दबाव के अपना व्यापार कर सकें। उन्होने कहा कि सपा की मजबूत सरकार बनने पर ही व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सकेगा।
मण्डलीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, कविन्द्र चौधरी अतुल, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, सपा नेता दयाशंकर मिश्र आदि ने कहा कि  समाजवादी व्यापार सभा व्यापारियों की समस्याओं को केवल मंच तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि व्यापारी हितों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने पीडीए की विचारधारा के तहत समाज के सभी वर्गों के व्यापारियों को एकजुट होकर सपा को मजबूत करने का आह्वान किया।
समाजवादी पार्टी व्यापार सभा अध्यक्ष रघुनन्दन राम साहु ने कहा कि व्यापारियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ संगठनात्मक रूप से मजबूत होना होगा। जब व्यापारी एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएंगे, तभी उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव होगा।
सपा के पीडीए व्यापारी सम्मेलन में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वान्चल प्रभारी  विजय जायसवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता के साथ ही संतकबीर नगर जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल, सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, सौरभ गुप्ता, रवि गुप्ता, रवि सोनी, राजकुमार श्रीवास्तव, गुरमीत सिंह, इकबाल अहमद, शुभम जायसवाल, वीरेन्द्र कुमार बरनवाल, शनि गुप्ता, अभय जायसवाल, श्रवण पाण्डेय, राम गोपाल कसौधन, भोला यादव, दीनानाथ साहु, रघुवीर, रजत जायसवाल, संदीप साहू, दिलीप जायसवाल, दिलीप कसौधन, राजेन्द्र जायसवाल, आतमजीत सिंह, योगेश सडाना के साथ ही सिद्धार्थनगर, संतकबीर जनपद के व्यापारी, पदाधिकारी, सपा कार्यकर्ता शामिल रहे। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल को  विस्तार दे रही है। इसी क्रम में पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लखनऊ। राजधानी के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने स्थित अखंड आर्यवर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के कार्यालय में दिव्या गोस्वामी मामले को...
उत्तर प्रदेश 
दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

लखनऊ। कोविड काल में नगर प्रतिकार भत्ता, सहित कई भत्तों को रोक देने तथा महंगाई भत्ते की चार किस्ते बहाल...
उत्तर प्रदेश 
लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

—  विनोद निषाद की कल चाकुओं से हत्या कर देने का मामला
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

कौशल प्रमाणपत्र अब डिजीलॉकर पर 

लखनऊ ।  कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को अब अपने कौशल प्रमाणपत्र के लिए कागजी दस्तावेजों पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशल प्रमाणपत्र अब डिजीलॉकर पर 

उत्तर प्रदेश

पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल को  विस्तार दे रही है। इसी क्रम में पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लखनऊ। राजधानी के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने स्थित अखंड आर्यवर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के कार्यालय में दिव्या गोस्वामी मामले को...
उत्तर प्रदेश 
दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

लखनऊ। कोविड काल में नगर प्रतिकार भत्ता, सहित कई भत्तों को रोक देने तथा महंगाई भत्ते की चार किस्ते बहाल...
उत्तर प्रदेश 
लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

—  विनोद निषाद की कल चाकुओं से हत्या कर देने का मामला
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद