बंथरा पुलिस के दरोगा ने भाजपा बूथ अध्यक्ष का सिर फोड़ा,निलबित 

-घर में घुसकर भाई को लाठी से पीटा ,पत्नी को लात मारी

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

 झगड़े की जांच करने पहुंची थी टीम

लखनऊ। बुधवार शाम बंथरा थाने के दरोगा सचिन यादव ने भाजपा के एक बूथ अध्यक्ष का सिर फोड़ दिया। उसके सिर पर पिस्टल की बट से मारा। बूथ अध्यक्ष को दरोगा के पीटने से बचाने आए उसके भाई को दरोगा की टीम ने लाठियों से पीटा। पत्नी के पेट पर लात मार दी, जिससे वह गिर गई।

घटना बंथरा थाना क्षेत्र के खसरवारा गांव की बुधवार रात 11 बजे की है। भाजपा के पीड़ित बूथ अध्यक्ष अरविंद रावत ने इसकी शिकायत एसीपी से गुरुवार दोपहर की है। दरोगा की टीम पर भाजपा बूथ अध्यक्ष के घर में घुसने और लोगों के साथ मारपीट करने के वीडियो शाम को सामने आए। दरअसल, बूथ अध्यक्ष का अपने पड़ोसी से दिन में दुकान लगाने को लेकर झगड़ा हुआ था। वह शिकायत करने गया तो उसे पुलिस ने शिकायत लेकर जांच करने को कहा। उसके बाद जिससे झगड़ा हुआ था, वह भी थाने पहुंचा। तब दरोगा अपनी टीम के साथ पूछताछ करने पहुंचे थे।

कौशल प्रमाणपत्र अब डिजीलॉकर पर  ये खबर भी पढ़े : कौशल प्रमाणपत्र अब डिजीलॉकर पर 

जानकारी के मुताबिक़ खसरवारा गांव के भाजपा बूथ अध्यक्ष अरविंद रावत का गांव के ही साहिल, सारजन और राहुल से दुकान लगाने को लेकर बुधवार को झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में रात करीब 8:30 बजे मारपीट भी हुई। इसके बाद अरविंद बंथरा थाने पहुंचे। वहां दूसरे पक्ष पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी।

इसके बाद पुलिस ने उन्हें जांच करने को कहकर घर वापस भेज दिया। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे। उन्होंने भी अरविंद जैसे ही आरोप लगाकर शिकायत दी। जब उसी घटना की शिकायत 2 पक्षों से आ गई, तो पुलिस अरविंद रावत के घर रात 11 बजे पहुंच गई। सब लोग सो रहे थे। उन्हें जगाकर पूछताछ के साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि इस दौरान दारोगा सचिन  यादव अपनी टीम के साथ भाजपा बूथ अध्यक्ष के घर में घुस गए। आरोप है कि दारोगा ने अरविन्द रावत के साथ अपराधियों जैसा सलूक किया। और घसीटकर ले जाने लगे। इस दौरान पत्नी ने विरोध किया तो उसके पेट पर लात मार दी। जब अरविन्द ने इसका विरोध किया तो दारोगा ने पिस्टल के बट से उनके सिर पर जोरदार हमला किया। इससे बूथ अध्यख लहूलुहान हो गया। आरोप है कि इस दौरान पुलिस की टीम मौके से भाग निकली।    

भाजपा बूथ अध्यक्ष अरविंद रावत ने एसीपी को दरोगा के मारपीट वाली शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि गांव के लोगों से झगड़े की शिकायत के बाद उसी रात लगभग 11 बजे बंथरा थाने में तैनात दरोगा सचिन यादव कुछ पुलिसकर्मियों के साथ एसएचओ के वाहन से मेरे घर पर आए। उस समय मेरे भाई नरेंद्र पुत्र फूलचंद्र, मेरी पत्नी नीतू और मेरे बच्चे भी वहां मौजूद थे।

पुलिसकर्मियों ने मेरे और मेरे परिवार को अभद्र भाषा बोलने लगे। मेरे भाई नरेंद्र को लाठी-डंडों से मारना शुरू कर दिया गया। यह देखकर मेरी पत्नी नीतू उन्हें बचाने के लिए दौड़ी, तभी दरोगा सचिन यादव ने मेरी पत्नी की पेट पर लात मार दी, जिससे वह गिर गई। इसके बाद दरोगा सचिन यादव मेरे भाई नरेंद्र को डंडों से मारते हुए हाईवे की सड़क की ओर ले गए।

image (56)

दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। - मोहम्मद मुश्ताक, डीसीपी साऊथ    

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लखनऊ। राजधानी के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने स्थित अखंड आर्यवर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के कार्यालय में दिव्या गोस्वामी मामले को...
उत्तर प्रदेश 
दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

लखनऊ। कोविड काल में नगर प्रतिकार भत्ता, सहित कई भत्तों को रोक देने तथा महंगाई भत्ते की चार किस्ते बहाल...
उत्तर प्रदेश 
लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

—  विनोद निषाद की कल चाकुओं से हत्या कर देने का मामला
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

कौशल प्रमाणपत्र अब डिजीलॉकर पर 

लखनऊ ।  कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को अब अपने कौशल प्रमाणपत्र के लिए कागजी दस्तावेजों पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशल प्रमाणपत्र अब डिजीलॉकर पर 

यूएनओ द्वारा विश्व मानचित्र में त्रुटिपूर्ण नक्शा देश को अस्वीकार्य-प्रमोद तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रदर्शित विश्व के नये मानचित्र में...
यूएनओ द्वारा विश्व मानचित्र में त्रुटिपूर्ण नक्शा देश को अस्वीकार्य-प्रमोद तिवारी

उत्तर प्रदेश

दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लखनऊ। राजधानी के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने स्थित अखंड आर्यवर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के कार्यालय में दिव्या गोस्वामी मामले को...
उत्तर प्रदेश 
दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

लखनऊ। कोविड काल में नगर प्रतिकार भत्ता, सहित कई भत्तों को रोक देने तथा महंगाई भत्ते की चार किस्ते बहाल...
उत्तर प्रदेश 
लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

—  विनोद निषाद की कल चाकुओं से हत्या कर देने का मामला
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

कौशल प्रमाणपत्र अब डिजीलॉकर पर 

लखनऊ ।  कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को अब अपने कौशल प्रमाणपत्र के लिए कागजी दस्तावेजों पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशल प्रमाणपत्र अब डिजीलॉकर पर