केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

— घटना में आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए: डॉ संजय निषाद

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

—  विनोद निषाद की कल चाकुओं से हत्या कर देने का मामला

WhatsApp Image 2026-09-10 at 4.36.16 PM

लखनऊ। निषाद पार्टी के कार्यकर्ता और के निषाद समाज के बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी को केजीएमयू देखने पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद। गोंडा में बुधवार रात करीब 8 बजे बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी (45) पर हमला कर दिया गया। वह दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान शुभम सिंह, आकाश सिंह, सुभाष सिंह और 5-7 अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया।आरोप है कि सभी ने धारदार हथियार से हमला किया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे लखनऊ केजीएमयू (मेडिकल कॉलेज) में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बीकेटी तहसील परिसर में हंगामा, एसडीएम कोर्ट में अध्यक्ष से अभद्रता ये खबर भी पढ़े : बीकेटी तहसील परिसर में हंगामा, एसडीएम कोर्ट में अध्यक्ष से अभद्रता

WhatsApp Image 2026-09-10 at 4.36.13 PM

हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं व्यापारी की मौत की सूचना पर कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद केजीएमयू पहुंचे। परिवार को हर संभव मदद और न्याय का भरोसा दिया। कहा- लापरवाही पर पूरी चौकी बर्खास्त होनी चाहिए, नहीं तो धरना देंगे। मामला परसपुर थाना क्षेत्र का है। विनोद कुमार साहनी परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्सडिया गांव के रहने वाले थे। बुधवार रात करीब 8 बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें रोककर हमला किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।  घायल विनोद को पहले परसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां से उन्हें लखनऊ केजीएमयू भेजा गया। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विनोद की मौत की जानकारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद लखनऊ केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की। हर संभव मदद का भरोसा दिया। डॉ. निषाद ने हमले और मौत को निंदनीय बताया।
डॉ. संजय निषाद ने परसपुर थाना अध्यक्ष, शाहपुर चौकी प्रभारी समेत संबंधित स्टाफ को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो 11 सितंबर को गोंडा में एसपी आवास और कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

 
 
 
 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल को  विस्तार दे रही है। इसी क्रम में पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लखनऊ। राजधानी के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने स्थित अखंड आर्यवर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के कार्यालय में दिव्या गोस्वामी मामले को...
उत्तर प्रदेश 
दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

लखनऊ। कोविड काल में नगर प्रतिकार भत्ता, सहित कई भत्तों को रोक देने तथा महंगाई भत्ते की चार किस्ते बहाल...
उत्तर प्रदेश 
लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

—  विनोद निषाद की कल चाकुओं से हत्या कर देने का मामला
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

कौशल प्रमाणपत्र अब डिजीलॉकर पर 

लखनऊ ।  कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को अब अपने कौशल प्रमाणपत्र के लिए कागजी दस्तावेजों पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशल प्रमाणपत्र अब डिजीलॉकर पर 

उत्तर प्रदेश

पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल को  विस्तार दे रही है। इसी क्रम में पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लखनऊ। राजधानी के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने स्थित अखंड आर्यवर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के कार्यालय में दिव्या गोस्वामी मामले को...
उत्तर प्रदेश 
दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

लखनऊ। कोविड काल में नगर प्रतिकार भत्ता, सहित कई भत्तों को रोक देने तथा महंगाई भत्ते की चार किस्ते बहाल...
उत्तर प्रदेश 
लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

—  विनोद निषाद की कल चाकुओं से हत्या कर देने का मामला
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद