यूएनओ द्वारा विश्व मानचित्र में त्रुटिपूर्ण नक्शा देश को अस्वीकार्य-प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने पीएम की खामोशी पर किया तगड़ा हमला

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रदर्शित विश्व के नये मानचित्र में भारत के अविभाज्य अंग अरूणाचल प्रदेश तथा लद्दाख के अक्साई चिन को अलग से प्रदर्शित किये जाने को पूरी तरह से त्रुटिपूर्ण कहा है। उन्होंने कहा है कि अरूणाचल प्रदेश तथा अक्साई चिन भारत का मजबूत अंग है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारत व चीन दावा रेखा के बीच यूएनओ द्वारा इन क्षेत्रों को अलग प्रदर्शित करना पूरी तरह से देश को अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि चीन लगातार देश की सम्प्रभुता को प्रभावित करने का विफल प्रयास किया करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मसले में खामोश रहने को लेकर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लगातार चीन के व्यापार को देश में बढ़ावा देना मोदी सरकार की कमजोरी का साफ प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि देश के सामने यह अहम सवाल है कि प्रधानमंत्री अमेरिका और चीन के सामने राष्ट्रीय मसलों पर आखिर चुप क्यों रहते हैं। सांसद प्रमोद तिवारी ने भारत सरकार से यूएनओ को इस प्रदर्शित नक्शे पर फौरन कड़ा ऐतराज दर्ज कराने पर जोर दिया है। वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के सत्ता में रहते पचीस साल की सेवा के जश्न को भी सवालों के घेरे मंे खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की जनता को यह भी बताये कि इन पचीस वर्षों मंे किसान की उपज क्यों दोगुनी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि वह देश को यह भी बतायें कि आखिर रूपया लगातार कमजोर क्यों पड़ता जा रहा है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि दो करोड़  नौकरी का जुमला आखिर पचीस करोड़ नौकरी नौजवानों को कहा दे सका है। उन्होंने कहा कि जश्न में यह भी बताया जाना चाहिए कि काले धन की वापसी के साथ हर खाते में पन्द्रह लाख रूपये कहा है। वहीं उन्होंने वंदे मातरम् को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गयी टिप्पणी को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि देश का इतिहास गवाह है कि उन्नीस सौ सैंतीस में गांधी जी के नेतृत्व में वंदे मातरम् के गीत पर कांग्रेस ने वंदे मातरम् का नारा दिया था। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् के नारे के साथ कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई सफलतापूर्वक लड़ी। सांसद प्रमोद तिवारी ने तंज कसा कि उस समय तो भाजपा का जन्म भी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि कड़वी सच्चाई यह है कि उस समय भाजपा का मातृ संगठन आरएसएस अंग्रेजों को चिट्ठी लिखकर अंग्रेजी हुकुमत की तरफदारी में ही जुटा था।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

लखनऊ। कोविड काल में नगर प्रतिकार भत्ता, सहित कई भत्तों को रोक देने तथा महंगाई भत्ते की चार किस्ते बहाल...
उत्तर प्रदेश 
लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

—  विनोद निषाद की कल चाकुओं से हत्या कर देने का मामला
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

कौशल प्रमाणपत्र अब डिजीलॉकर पर 

लखनऊ ।  कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को अब अपने कौशल प्रमाणपत्र के लिए कागजी दस्तावेजों पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशल प्रमाणपत्र अब डिजीलॉकर पर 

यूएनओ द्वारा विश्व मानचित्र में त्रुटिपूर्ण नक्शा देश को अस्वीकार्य-प्रमोद तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रदर्शित विश्व के नये मानचित्र में...
यूएनओ द्वारा विश्व मानचित्र में त्रुटिपूर्ण नक्शा देश को अस्वीकार्य-प्रमोद तिवारी

सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी : ब्रजेश पाठक

— लोहिया संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों का इलाज