आगंतुको से बढ़ रहा कांग्रेस का कुनबा
लखनऊ । प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम के समक्ष भाजपा छोड़कर मनोज कुमार चौहान एवं हरवंश सिंह के नेतृत्व में आस पास के चौहान समाज के सैंकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । साथ ही सपा के सुनील कुशवाहा ने भी अपने साथियों के साथ कांग्रेस का दामन थांम लिया।
इस अवसर पर राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि देश का पिछड़ा, दलित, अति पिछड़ा समाज कांग्रेस की तरफ बड़ी तेजी के साथ जुड़ रहा है जो आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में परिवर्तन का आगाज है।
इसके अलावा सिद्धार्थनगर के राष्ट्रीय जन सरदार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त चैधरी ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जन सरदार पार्टी का कांग्रेस में विलय करने की घोषणा की। जन सरदार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरव सिंह, सहित 32 प्रधान एवं 17 बीडीसी सदस्य सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
