रंजीत श्रीवास्तव ने उठाया टीवी टावर-बैरिहवा मार्ग की बदहाली का मुद्दा

जर्जर सड़क और जलभराव से हजारों नागरिक परेशान - रंजीत श्रीवास्तव

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

5 हजार से अधिक स्कूली बच्चों की सुरक्षा की अनदेखी क्यों - रंजीत श्रीवास्तव
बस्ती - आवास विकास कालोनी मे नागरिक जलजताव की समस्या से .स्त हैं। हलकी सी बारिश मे भी जीवन नारकीय हो जाता है। पैदल या बाइक पर सवार होकर मोहल्ले से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। नाराज मोहल्लावासियों ने कुछ दिन पूर्व मौके पर प्रदर्शन कर जलजमाव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था।
इसके बावजूद कोई कार्यवाही नही हुई तो रंजीत श्रीवास्तव एडवोकेट की अगुवाई मे स्थानीय नागरिकों ने बुधवार को जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपकर समस्या के अविलम्ब निस्तार की मांग किया। रंजीत श्रीवास्तव का कहना है कि टीवी टावर के बगल से बैरिहवा जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग की बदहाली किसी से छिपी नही है। नगरपालिका के लिये वोट मांगते समय तरह तरह के वादे किये गये थे। जनता ने रिकार्ड मतों से नेहा वर्मा को जिताकर चेयरमैन बनाया। नतीजा ये है कि बुनियादी सुविधायें भी मयस्सर नही हैं। स्थानीय सभासद प्रफल्ल श्रीवास्तव को वार्ड की जनता लगातार 15 साल से सभासद बना रही है लेकिन बैरिहवां मोहल्ले के हालात बद से बदतर हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं ह्यूमन सेफ लाइफ फाउंडेशन के संस्थापक रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि समय रहते मोहल्लावासियों को समस्या से निजात मिलना चाहिये। अन्यथा की स्थिति मे चरणबद्ध तरीके से मोहल्ले के लोग अपनी मांग उठाते रहेंगे। सम्बन्धित मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव तथा नालियों का गंदा पानी बहने से नागरिकों को दूषित पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ता है। इससे दुर्घटना, संक्रमण और जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खतरा भी बना रहता है।
आसपास करीब चार विद्यालय हैं, जिसमे एक सड़क सावित्री विद्या विहार का जूनियर स्कूल, आकाश पब्लिक स्कूल, और सावित्री विद्या विहार इंटर कॉलेज होकर बैरिहवा मुख्य मार्ग पर आता हैँ, और एक सड़क लल्लन प्रसाद, और सरस्वती स्कूल को जोड़ते हुए बैरिहवा मुख्य मार्ग को निकलता हैँ, तथा प्रतिदिन 5 हजार से अधिक स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। इसके बावजूद पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने से शाम और रात के समय बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति बनी रहती है। रंजीत श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी से संबंधित विभागों को निर्देशित कर समयबद्ध कार्ययोजना के तहत समस्या का स्थायी समाधान कराने की अपील की।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल को  विस्तार दे रही है। इसी क्रम में पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लखनऊ। राजधानी के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने स्थित अखंड आर्यवर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के कार्यालय में दिव्या गोस्वामी मामले को...
उत्तर प्रदेश 
दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

लखनऊ। कोविड काल में नगर प्रतिकार भत्ता, सहित कई भत्तों को रोक देने तथा महंगाई भत्ते की चार किस्ते बहाल...
उत्तर प्रदेश 
लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

—  विनोद निषाद की कल चाकुओं से हत्या कर देने का मामला
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

कौशल प्रमाणपत्र अब डिजीलॉकर पर 

लखनऊ ।  कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को अब अपने कौशल प्रमाणपत्र के लिए कागजी दस्तावेजों पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशल प्रमाणपत्र अब डिजीलॉकर पर 

उत्तर प्रदेश

पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल को  विस्तार दे रही है। इसी क्रम में पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लखनऊ। राजधानी के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने स्थित अखंड आर्यवर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के कार्यालय में दिव्या गोस्वामी मामले को...
उत्तर प्रदेश 
दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

लखनऊ। कोविड काल में नगर प्रतिकार भत्ता, सहित कई भत्तों को रोक देने तथा महंगाई भत्ते की चार किस्ते बहाल...
उत्तर प्रदेश 
लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

—  विनोद निषाद की कल चाकुओं से हत्या कर देने का मामला
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद