पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण को कॉप आफ द मंथ चुनकर प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 19.11.2025 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाईन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन / मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वप्रथम महोदय द्वारा सैनिक सम्मेलन कर जनपद के सभी थानों व शाखाओं से आये पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया । 
            मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न अभियानों की समीक्षा यथा यातायात माह, साइबर अपराध, महिला अपराध की समीक्षा करते हुए जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रुप से  गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने, बरामदगी हेतु शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्यवाही आदि के लिए निर्देशित किया गया । आपरेशन कनविक्शन के तहत गम्भीर अपराधों, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु भी निर्देश दिये गये । चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये साथ ही आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने थानाक्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने हेतु बताया गया । *पुलिस अधीक्षक  द्वारा अच्छे कार्य करने वाले थाना / कार्यालय / जनपद के विभिन्न इकाई / विभिन्न सेल मे नियुक्त वाचक पुलिस अधीक्षक  रामआशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना को0 खलीलाबाद  पंकज कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा  अरविन्द शर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा  जयप्रकाश दूबे, थानाध्यक्ष महुली  रजनीश राय, थानाध्यक्ष मेंहदावल  सुरेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा  सतीश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला  अनिल कुमार, थानाध्यक्ष महिला थाना उ0नि0 पूनम मौर्या, निरीक्षक गोपनीय  अविनाश प्रताप सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक ल दुर्गेश पाण्डेय, कार्यालय प्रधान लिपिक में कार्यरत श्री हिमांशु सिंह सहित 63 अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण को टॉप ऑफ मंथ चुन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । पुलिस अधीक्षक  द्वारा सराहनीय योगदान देने पर सभी का भूरि-भूरि प्रशंसा किया व उज्जवल भविष्य की कामना किया गया, कि आने वाले समय में भी आप इसी प्रकार पूरे मनोयोग एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनपद की प्रतिष्ठा एवं गरिमा को बनाये रखते हेतु अपना अभूतपूर्व योगदान देते रहेंगे* । 
                            गोष्ठी के दौरान समस्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड्स, जिला आबकारी अधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, ए०आर०टी०ओ०, खनन निरीक्षक, ई०ओ० नगरपालिका खलीलाबाद, न्याय सहायक जिला मजिस्ट्रेट, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), असिस्टेंट सेन्ट्रल इन्टेलिजेंस आफिसर (आईबी), स्पेशल इन्टेलिजेंस आफिसर (एसआईओ), निरीक्षक प्रज्ञान, गोपनीय सहायक पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष,  प्रभारी आरटीसी, प्रधान लिपिक/आंकिक / प्रभारी अग्निशमन / प्रभारी यातायात, प्रभारी मोटर परिवहन,चौकी प्रभारी आरपीएफ, चौकी प्रभारी जीआरपी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

बरेली में शेयर बाजार निवेश का झांसा देकर साइबर ठगी, 49 लाख में से 30 लाख पुलिस ने रोके

बरेली। शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक स्कूल संचालक से 49...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बरेली में शेयर बाजार निवेश का झांसा देकर साइबर ठगी, 49 लाख में से 30 लाख पुलिस ने रोके

सिंगरौली कोल माइंस में मशीन पलटने से ऑपरेटर की मौत, परिजनों का प्रदर्शन

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र स्थित रिलायंस कोल माइंस में बुधवार को हुए एक औद्योगिक...
मध्य प्रदेश 
सिंगरौली कोल माइंस में मशीन पलटने से ऑपरेटर की मौत, परिजनों का प्रदर्शन

वैवाहिक समारोह से लौट रहे परिवार की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के कोतवाली देवा क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए ट्रैक्टर की टक्क्र से बाइक...
उत्तर प्रदेश 
वैवाहिक समारोह से लौट रहे परिवार की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम

विवेक मौर्य फिर बने परीक्षार्थियों के संबल

नारायण फ़ाउंडेश के इंतज़ाम से परीक्षार्थी गदगद, विवेक मौर्य के प्रयासों को सराहा
उत्तर प्रदेश 
 विवेक मौर्य फिर बने परीक्षार्थियों के संबल

कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, अवैध बालू खनन सहित 4 सूत्रीय मांगों को लेकर निषाद पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

बस्ती - बुधवार को निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष अशोक निषाद और प्रदेश महासचिव दीपू निषाद के नेतृत्व में 4 सूत्रीय मांगों...